Type Here to Get Search Results !

एक साथ-एक समय जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुना पुलिस की सघन कॉम्बिंग गस्‍त, 54 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे

 *गुना पुलिस का कॉम्बिंग गश्त अभियान सतत जारी* 


एक साथ-एक समय जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गुना पुलिस की सघन कॉम्बिंग गस्‍त, 54 वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे


*गुण्‍डा, हिस्‍ट्रीशीटर, जिला बदर एवं इनामी बदमाशों की व्यापक चैकिंग*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदशनील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराधियों के विरुद्ध निरंतर सख्त शिकंजा कसा जा रहा  है । इसी कड़ी में गत रात्रि जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में गुना पुलिस द्वारा एक साथ और एक समय व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर अपराध नियंत्रण की दिशा में एक बडी उपलब्धि अर्जित की गई ।


              अभियान के पूर्व सभी अनुविभागीय अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों द्वारा पुलिस टीमों को आवश्यक दिशा निर्देश देकर अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त के लिए रवाना किया गया । कॉम्बिंग गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने अपने अपने क्षेत्रों में सघन भ्रमण करते हुए गुण्डा बदमाशो, हिस्ट्रीशीटर, जिलाबदर अपराधियों, इनामी बदमाशों एवं विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, वारंटियों आदि की गहन चैकिंग की गई, जिसमें पुलिस के हाथ कई सफलतायें लगीं हैं । इस दौरान माननीय न्यायालयों से विभिन्‍न प्रकरणों में जारी वारंटों में लंबे समय से फरार चल रहे कुल 54 वारंटियों (28 स्‍थाई एवं 26 गिरफ्तारी) को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की गई है । इनमें थाना-वार उपलब्धियां इस प्रकार रहीं :-


1.    गुना कोतवाली : 05 स्थाई


2.    कैंट थाना : 04 स्थाई, 04 गिरफ्तारी


3.    बजरंगढ़ थाना : 01 स्थाई, 01 गिरफ्तारी


4.    म्याना थाना : 03 स्थाई, 02 गिरफ्तारी


5.    बमौरी थाना : 06 गिरफ्तारी


6.    फतेहगढ़ थाना : 03 स्थाई, 03 गिरफ्तारी


7.    सिरसी थाना : 01 स्थाई 


8.    राघौगढ़ थाना : 01 स्थाई, 04 गिरफ्तारी


9.    आरोन थाना : 05 स्थाई


10. चांचौड़ा थाना : 04 स्थाई, 04 गिरफ्तारी


11. मृगवास थाना : 01 स्थाई, 01 गिरफ्तारी


12. जामनेर थाना : 01 गिरफ्तारी


               कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिले के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों के द्वारा जिलाबदर अपराधियों, हिस्ट्रीशीटर्स व गुंडा-बदमाशों तथा अन्य अपराधों में फरार चल रहे आरोपियों आदि की भी सघन चैकिंग की गई, जिससे अपराधियों में दहश्त व आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना औऱ अधिक सुदृढ हुई जो अपराध नियंत्रण की दिशा में मजवूत कदम है ।


               गुना पुलिस का जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध यह अभियान भविष्य में भी इसी दृढता, कठोरता एवं निरंतरता के साथ जारी रहेगा । कानून और शांति व्यवस्था को भंग करने वालों के प्रति किसी भी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी । अतएव कानून का पालन करें, गुना पुलिस आपकी सुरक्षा हेतु सदैव तत्पर है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.