Type Here to Get Search Results !

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा पर्व पर भुजरिया तालाब में कार्यक्रम आयोजित

 जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा पर्व पर भुजरिया तालाब में कार्यक्रम आयोजित


Guna- 

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत गंगा दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में आज भुजरिया तालाब पर नगर पालिका परिषद गुना द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना एवं लोगों को जल संवर्धन से जोड़ना रहा।


इस दौरान कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने कहा कि आज विभिन्न स्थानों पर गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। गुना की खास बात है यहां बहुत सारी नदियां हैं। उन्होंने कहा कि भुजरिया तालाब परियोजना पूर्ण होने के बाद यह स्थान और अधिक आकर्षक लगेगा। शाम के समय लोग यहां बैठेंगे योग सहित अन्य गतिविधियां इस शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित होगी।  लेकिन यह किसी एक व्यक्ति का कार्य नहीं, बल्कि हम सभी को मिलकर काम करने की आवश्यकता है।


इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष गुना श्रीमती सविता गुप्ता ने कहा कि हर नागरिक को पानी की एक-एक बूंद का महत्व समझाना और जल संरक्षण में सबकी भागीदारी सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है। मां गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि जीवनदायिनी हैं। यदि आज हम जल नहीं बचाएंगे तो आने वाली पीढ़ियां बूंद-बूंद के लिए तरसेंगी। उन्होंने सभी से वर्षा जल संरक्षण के लिए रूफ वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने का आग्रह किया।


इस दौरान गुना विधायक श्री पन्नालाल शाक्य ने कहा कि हमारी प्रवृत्ति ऐसी हो गई है कि हम केवल लेना चाहते हैं, कुछ देना नहीं। वर्तमान में हम आवश्यकता से अधिक पानी का उपयोग कर रहे हैं। जब पानी की कमी का सामना करना पड़ेगा, तब उसका महत्व समझ आएगा।


उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि पहले लोग कुएं से निकाली गई बाल्टी का बचा हुआ पानी भी वापस उसी कुएं में डाल देते थे। उसी प्रकार हमें भी पानी का उपयोग सोच-समझकर करना चाहिए। अपने बच्चों को भी पानी का महत्व समझाना चाहिए।


इसके पश्चात सभी ने सामूहिक रूप से भुजरिया तालाब में गंगा आरती की तथा जल संरक्षण की शपथ ली।


इस दौरान नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धर्म सोनी सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.