Type Here to Get Search Results !

5977 किसानों से 33894.85 एमटी गेहूं खरीदी, 52 करोड़ से अधिक भुगतान जारी

 5977 किसानों से 33894.85 एमटी गेहूं खरीदी, 52 करोड़ से अधिक भुगतान जारी



गुना 


      रबी विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन कार्य सुचारू रूप से जारी है। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने हेतु प्रभावी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। अब तक जिले में 5977 किसानों से 33894.85 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदी की जा चुकी है। किसानों के भुगतान हेतु 62.27 करोड़ रुपये की राशि ईपीओ के माध्यम से प्राप्त हो चुकी है, जिसमें से 52.24 करोड़ रुपये किसानों के बैंक खातों में भेजे जा चुके हैं। शेष भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है।


      समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन के दौरान जिन किसानों की स्लॉट अवधि समाप्त होने अथवा पोर्टल सर्वर संबंधी तकनीकी कारणों से उपज दर्ज नहीं हो सकी थी, उनकी समस्या का भी तत्परता से निराकरण किया गया। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा 24, 25, 26, 27, 28 एवं 30 तारीख को संबंधित उपार्जन केंद्रों से किसानों की जानकारी प्राप्त कर सूची आयुक्त खाद्य, भोपाल को प्रेषित की गई। शासन स्तर पर निर्णय लेते हुए ऐसे सभी किसानों के स्लॉट पुनः बढ़ाए गए तथा जिन किसानों की खरीदी पोर्टल पर दर्ज नहीं हो पाई थी, उनकी एंट्री भी सफलतापूर्वक दर्ज कर ली गई है।


      प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं तत्पर है तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.