Type Here to Get Search Results !

खरीफ बोनी की तैयारी पूरी: जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध

 खरीफ बोनी की तैयारी पूरी: जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध


किसान ई-विकास पोर्टल से करें बुकिंग



गुना 


खरीफ फसलों की बोनी की तैयारी हेतु जिले में खाद का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। वर्तमान स्थिति में लगभग 8065 मेट्रिक टन यूरिया, 2014 मेट्रिक टन डीएपी, 6701 मेट्रिक टन एनपीके खाद वितरण हेतु उपलब्ध है। विषम वैश्विक परिस्थितियों के उपरांत भी भारत सरकार द्वारा प्रदेश में उर्वरको की आपूर्ति निर्बाध तथा तय कार्यक्रम अनुसार निरंतर की जा रही है। प्रदेश में उक्त उपलब्ध खाद सोसायटीवार, मार्कफेड के डबल लॉक केंद्रवार, निजी दुकानवार ई-विकास पोर्टल पर उपलब्ध है।


किसान भाइयो से अनुरोध है कि आप अपनी आवश्यकतानुसार खाद अपनी सोसायटी / मन पसंद दुकान से ई-विकास पोर्टल के माध्यम से बुकिंग कर अपने खाद को उठा सकते है। ई-विकास प्रणाली में राजस्व पट्टाधारी, वन पट्टाधारी, सिकमी किसान, शारीरिक रूप से अक्षम किसान, वृद्ध किसान, मृतक किसान के वारिसान को, धार्मिक संस्थान/ट्रस्ट, आदि की जमीन के लिए खाद उपलब्ध कराने हेतु सुविधा दी गयी है।


किसानो को खरीफ की फसलो की बोनी हेतु फसलो की अनुशंसित खाद की मात्रा अनुसार यूरिया, एसएसपी, एनपीके, डीएपी, पोटाश खाद की पूर्ण मात्रा को एक बार में ही उठा सकता है। यदि किसान चाहे तो पुनः पोर्टल पर प्रक्रिया का पालन कर अपनी मर्जी अनुसार खाद बुक कर अपनी सुविधानुसार उठा सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.