चना एवं मसूर उपार्जन में छूटी उपज दर्ज कराने का अवसर
Guna-
चना एवं मसूर के उपार्जन हेतु जिन किसान भाईयो की स्लॉट की अवधि समाप्त हो चुकी हैं तथा ऐसे कृषक भाई जिन्होने अपनी उपज उपार्जन केन्द्र पर विक्रय कर दी है, लेकिन उनकी कुछ उपज स्लॉट अवधि समाप्त होने के कारण ई-उपार्जन पोर्टल पर दर्ज नही हो पायी है। ऐसे कृषकबंधु अपना आवेदन कार्यालय उप संचालक कृषि जिला-गुना में देकर स्लॉट की अवधि बढा सकते हैं। अभी तक जितने आवेदन कार्यालय में प्राप्त हुये हैं उनकी स्लॉट की अवधि बढा दी गई हैं।
