Type Here to Get Search Results !

मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर जागरूकता सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों ने ली तंबाकू मुक्त भारत की शपथ

 मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति पर जागरूकता सेमिनार आयोजित, विद्यार्थियों ने ली तंबाकू मुक्त भारत की शपथ


गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय गुना के मानसिक स्वास्थ्य प्रकोष्ठ द्वारा गेल इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य एवं नशा मुक्ति विषय पर जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. आर. एस. भाटी ने विद्यार्थियों को तनाव, चिंता, अवसाद एवं नशे की लत के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए स्वस्थ दिनचर्या, संतुलित आहार, पर्याप्त नींद, योग एवं सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना स्वस्थ एवं सफल जीवन के लिए आवश्यक है।

नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती अर्चना आचार्य ने विद्यार्थियों को टेली मानस हेल्पलाइन एवं मनहित ऐप के बारे में जानकारी दी तथा मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए उपलब्ध निःशुल्क परामर्श सेवाओं से अवगत कराया। सेमिनार में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा अपनी जिज्ञासाओं का कार्यक्रम के अंत में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सभी ने तंबाकू मुक्त भारत की शपथ ली।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.