Type Here to Get Search Results !

गुना में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में योग और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर

 गुना में आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में योग और स्वास्थ्य जागरूकता पर जोर



गुना 


 नारी के सर्वांगीण विकास में योग की भूमिका विषय पर आयोजित राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन शनिवार को गुना में संपन्न हुआ। 


कार्यक्रम में कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल शामिल हुए। इस अवसर पर योग गुरु स्वामी रामदेव ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए योग, स्वास्थ्य एवं स्वदेशी जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला।


कार्यक्रम में कलेक्टर श्री कन्याल ने योग को स्वस्थ एवं सशक्त समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि योग व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने सभी को नियमित रूप से योग अपनाने के लिए प्रेरित किया। 


उन्होंने स्वदेशी उत्पादों के उपयोग तथा प्राकृतिक एवं जैविक खेती को बढ़ावा देने पर जोर देते हुए कहा कि खेती में ऐसे उत्पादों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए जो परिवार और समाज के स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हों। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया।


सम्मेलन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सहभागिता कर योग, स्वास्थ्य जागरूकता तथा आत्मनिर्भरता से जुड़े विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम में योग, स्वास्थ्य संवर्धन एवं प्राकृतिक जीवनशैली को बढ़ावा देने पर विशेष बल दिया गया।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.