Type Here to Get Search Results !

अब निरंतर जारी की जा रही है आवास की राशि - सी.ई.ओ. श्री दुबे

 अब निरंतर जारी की जा रही है आवास की राशि - सी.ई.ओ. श्री दुबे


गुना। आज दिनांक 30 मई 2026 को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक दुबे द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम आवास योजना (ग्रामीण) की  समीक्षा की गई। बीती 23 मार्च 2026 से राशि के अभाव में आवास के हितग्राहियों को राशि प्राप्त नहीं हो पा रही थी, किन्तु शासन स्तर से अब सभी हितग्राहियों को जनपद पंचायत के माध्यम से निरंतर आवास की राशि जारी की जा रही है। किसी हितग्राही को यदि आवास की राशि प्राप्त नहीं हो रही है, तो वह अपनी पंचायत के सरपंच सचिव एवं रोजगार सहायक से संपर्क कर राशि जारी करवा सकते हैं।  

सीईओ श्री दुबे ने बताया कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर ब्लॉक समन्वयक आरोन श्री नीरज शर्मा 9755484940, ब्लॉक समन्वयक बमोरी मुकेश दुबे 9926859549, ब्लॉक समन्वयक चाचौड़ा श्री धीरेंद्र यादव 93004495890, ब्लॉक समन्वयक गुना श्री भारत भूषण मंगल 9340921152 एवं ब्लॉक समन्वयक राघोगढ़ नेमीचंद धाकड़ 7987971534 से संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान करवा सकते हैं। इसी प्रकार जिला स्तर पर आवास प्रभारी श्री शिवम दिक्षित 8770129140 से भी संपर्क किया जा सकता है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.