Type Here to Get Search Results !

गुना पुलिस परिवार के बच्चों के लिए समर कैंप बन रहा प्रतिभा निखारने का मंच

 गुना पुलिस परिवार के बच्चों के लिए समर कैंप बन रहा प्रतिभा निखारने का मंच


*पुलिस लाईन में आयोजित समर केंप में बच्चों को खेल, कला एवं व्यक्तित्व विकास की विविध गतिविधियों का दिया जा रहा निशुल्क प्रशिक्षण*



                  गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा रक्षित निरीक्षक श्रीमती पूजा उपाध्याय के नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं कौशल संवर्धन के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित लाल परेड पर एक माह का समर कैंप (ग्रीष्मकालीन खेल एवं कौशल प्रशिक्षण शिविर) का आयोजन किया जा रहा है । यह शिविर दिनांक 16 मई 2026 से 15 जून 2026 तक संचालित किया जा रहा है, जिसमें पुलिस परिवार के बच्चे उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं ।


                  समर कैंप का उद्देश्य बच्चों की प्रतिभाओं को निखारना, उनमें आत्मविश्वास का विकास करना तथा अवकाश के समय का रचनात्मक एवं सकारात्मक उपयोग सुनिश्चित करना है । शिविर में खेल, कला एवं रचनात्मक गतिविधियों का समावेश किया गया है, जिससे बच्चों को शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास के विविध अवसर प्राप्त हो रहे हैं ।


                  शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को कराटे, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, हैंडबॉल, खो-खो एवं बैडमिंटन जैसी खेल विधाओं का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । इसके साथ ही बच्चों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के लिए ड्रॉइंग, मेंहदी, कढ़ाई एवं बुनाई जैसी कलात्मक गतिविधियों का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है ।


                  समर कैंप में भाग लेने वाले बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है । खेल गतिविधियों के माध्यम से जहां उनमें अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है, वहीं कला एवं हस्तकला से संबंधित प्रशिक्षण उनकी सृजनात्मक सोच एवं कौशल को नई दिशा प्रदान कर रहा है ।


                  गुना पुलिस का यह प्रयास पुलिस परिवार के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास, आत्मनिर्भरता एवं भविष्य निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हो रहा है । साथ ही समर कैंप के माध्यम से बच्चों को नई प्रतिभाओं को पहचानने और उन्हें विकसित करने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो रहा है ।


                  गुना पुलिस द्वारा भविष्य में भी पुलिस परिवार के कल्याण एवं बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए इस प्रकार की रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.