Type Here to Get Search Results !

रंगदारी दिखाकर जानलेवा हमला तथा तोड़फोड़ के मामले में कुम्भराज थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 रंगदारी दिखाकर जानलेवा हमला तथा तोड़फोड़ के मामले में कुम्भराज थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


 *मात्र 12 घंटे में ही एक आरोपी को गिरफ्तार जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । साथ ही कानून व्यवस्था भंग करने, आमजन में भय का वातावरण निर्मित करने तथा हिंसक अपराधों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध पुलिस द्वारा शून्य सहनशीलता की नीति अपनाई जा रही है । इसी क्रम में अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में कुंभराज थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी और उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत घटित रंगदारी दिखाकर जानलेवा हमला एवं तोड़फोड़ के गंभीर प्रकरण में तत्परता का परिचय देते हुए मात्र 12 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है । 


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 29 मई 2026 की रात्रि में फरियादी रोहित पिता हल्कूराम मीना उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम उमरया द्वारा कुंभराज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह अपने मामा के लड़के महेन्द्र मीना निवासी तलावड़ा के साथ ट्रैक्टर से अपने गांव लौट रहा था । रात्रि लगभग 9 बजे जब वे कुंभराज के साहू मोहल्ला क्षेत्र में पहुंचे, तब शिवम साहू, अंटया उर्फ अरुण अहिरवार एवं अद्दू उर्फ आदित्य अहिरवार ने उनका ट्रेक्टर रोक लिया और स्वयं को क्षेत्र के गुंडा बताते हुए उनसे अवैध रूप से पैसों की मांग की तथा रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी एवं विरोध करने पर आरोपियों ने अश्लील गालियां देते हुए फरियादी एवं उसके साथी पर लोहे की रॉड व लुहांगी से हमला कर दिया । इस हमले में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं । घटना के दौरान आरोपियों के अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने डंडे एवं लाठियों से ट्रैक्टर में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया । घटना की रिपोर्ट पर से आरोपीगणों के विरुद्ध थाना कुंभराज में अपराध क्रमांक 86/26 अंतर्गत धारा 296(बी), 115(2), 119(2), 109(1), 324(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई ।


           घटना की गंभीरता को देखते हुए कुंभराज थाना पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश हेतु तत्काल अभियान चलाया गया और इस हेतु पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ से कार्यवाही करते हुए तकनीकी एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से घटना के मात्र 12 घंटे के भीतर ही आज दिनांक 30 मई 2026 के सुबह एक आरोपी आदित्य उर्फ अद्दू पुत्र पवन अहिरवार निवासी साहू मोहल्ला कुंभराज जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया एवं वैधानिक कार्यवाही उपरांत उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है । पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सघन प्रयास किए जा रहे हैं और उन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी ।


               गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि रंगदारी, गुंडागर्दी, मारपीट, धमकी एवं कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों को गुना पुलिस द्वारा किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा । जिले में आमजन की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ।


               कुंभराज थाना पुलिस की इस तत्पर और सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक पंकज त्यागी, उपनिरीक्षक होतम सिंह बघेल, प्रधान आरक्षक सलीम खांन, आरक्षक अवनीश जाट एवं आरक्षक सत्येन्द्र रावत की सराहनीय भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.