जुए के विरूद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की बड़ी कार्यवाही
*साबतखेड़ी गांव में संचालित जुए के फड़ पर पुलिस की दविश*
*14 जुआरियों पर प्रभावी कार्यवाही, 40 हजार रुपये नगदी व तास की गड्डी जप्त*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अनैतिक गतिविधियों के विरूद्ध निरंतर प्रभावी और सख्त कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी राघौगढ श्रीमति दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में राघौगढ़ थाना पुलिस द्वारा जुए के विरुद्ध उल्लेखनीय कार्यवाही करते हुए सावतखेड़ी गांव में संचालित जुए के फड़ पर दविश देकर 14 जुआरियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है ।
गत दिनांक 29 मई 2026 की शाम राघौगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के साबतखेड़ी गांव के पीछे नाले के पास कुछ व्यक्ति ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत के दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं । जुए की सूचना को गंभीरता से लेते हुए जुआरियों की धरपकड़ एवं कार्यवाही हेतु राघौगढ़ थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना की गई ।
पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए तुरंत मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए गए स्थान की घेराबंदी की । वहां लगभग 13-14 व्यक्ति फड़ जमाकर ताश के पत्तों से मांग पत्ती का खेल खेलते हुए रुपये की हार-जीत के दांव लगाते पाए गए। पुलिस को देखकर जुआरियों में अफरा-तफरी मच गई तथा कई लोग अंधेरे का लाभ उठाकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए छह जुआरियों को मौके से पकड़ लिया, जबकि आठ आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले । पकड़े हुये जुआरियों ने पूछताछ में अपने नाम 1-रमेश पुत्र फूलचंद कुशवाह उम्र 38 वर्ष निवासी ग्राम सुआखेड़ी, 2-धनराज पुत्र मेहरबान सिंह यादव उम्र 19 वर्ष निवासी रुठियाई, 3-मुकेश पुत्र नैना बंजारा उम्र 43 वर्ष निवासी बरवटपुरा राघौगढ़, 4-अभिषेक पुत्र रघुवीर सिंह यादव उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रामनगर, 5-सोहिल पुत्र मुन्ना खान उम्र 26 वर्ष निवासी राघौगढ़ एवं 6-हरिसिंह पुत्र हिम्मत सिंह यादव उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम सावतखेड़ी थाना राघौगढ़ के होना बताये, बहीं फरार हुए अपने आठों साथियों के नाम 1-गोलू यादव निवासी ग्राम सावतखेड़ी, 2-बनवारी यादव निवासी ग्राम जैतपुरा, 3-सोनू अहिरवार निवासी ग्राम चांदनभेंट, 4-माखन अहिरवार निवासी ग्राम कड़ैया, 5-मेघराज यादव निवासी ग्राम टोडी, 6-रमन लोधा निवासी ग्राम राघौगढ़, 7-शम्भू बंजारा निवासी ग्राम पंजेड़ा एवं 8-राजन यादव निवासी ग्राम मेरखेड़ी के बताए गए । पुलिस ने मौके पर विधिवत कार्यवाही करते हुए जुए के फड़ से 40 हजार रुपये नगद एवं ताश की एक गड्डी जप्त की गई एवं जुआ खेल रहे सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध राघौगढ़ थाने में अपराध क्रमांक 126/26 धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही की गई । फरार आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ।
जुए के विरूद्ध राघौगढ़ थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अजय जाट, जंजाली चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रसना राजावत, सउनि सीताराम धुर्वे, प्रधान आरक्षक दामोदर धाकड़, आरक्षक बलभद्र सिंह चौहान, आरक्षक अमित जाट, आरक्षक धर्मेंद्र रावत, आरक्षक सुनील धाकड़, आरक्षक नंदकिशोर बाथम, आरक्षक सुरेश पटेलिया एवं आरक्षक जितेंद्र मीना की सराहनीय भूमिका रही है ।
गुना पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं निर्णायक कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी । कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं समाज में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा देने वाले तत्वों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा ।
