Type Here to Get Search Results !

जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर कैंट थाना पुलिस ने जिलाबदर बदमाश किया गिरफ्तार

 *अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु गुना पुलिस का सक्रिय अभियान*


जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर कैंट थाना पुलिस ने जिलाबदर बदमाश किया गिरफ्तार


*आरोपी पर राज्‍य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जेल पहुंचाया*



                गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण हेतु अपराधियों पर निरंतर सक्रिय और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करने पर जिलाबदर बदमाश को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि आज दिनांक 30 मई 2026 के सुबह कैंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि जिलाबदर बदमाश मंजीत रघुवंशी प्रतिबंधित अवधि में भी अवैध रूप से गुना जिले की सीमा में प्रवेश कर गुलाबगंज स्थित मोती चिल्ड्रन स्कूल के पास खड़ा है । इस सूचना के मिलते ही बदमाश की धरपकड़ हेतु पुलिस की एक विशेष टीम द्वारा तत्काल गुलाबगंज में मोती चिल्ड्रन स्कूल के पास मुखिबर की बताई जगह पर पहुंचकर देखा तो वहां पर मुखबिर के बताए हुलिए का व्यक्ति खड़ा हुआ दिखा, जो पुलिस को देखकर वहां से भागने का प्रयास करने लगा, परंतु मुस्तैद पुलिस फोर्स द्वारा उसे घेराबंदी कर धर दबोच लिया गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम मंजीत पुत्र हरि सिंह रघुवंशी उम्र 24 साल निवासी बहादुर का बगीचा गुलाबगंज केंट गुना का बताया ।


               उल्लेखनीय है कि आरोपी मंजीत रघुवंशी एक आदतन अपराधी है, जिसकी आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु गुना जिला दण्डाधिकारी महोदय द्वारा अपने आदेश दिनांक 16 सितंबर 2025 से उसे गुना जिला सहित समीपवर्ती जिले राजगढ़, शिवपुरी, विदिशा, भोपाल, अशोकनगर आदि जिलों की सीमाओं से एक वर्ष के लिये जिला बदर किया गया था । इसके बावजूद आरोपी के प्रशासनिक आदेश की अवहेलना कर प्रतिबंधित क्षेत्र में बिना किसी पूर्व सूचना या किसी प्रकार की अनुमति लिये बिना पाये जाने पर पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया एवं उसके विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 400/26, मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम की धारा 14 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । गिरफ्तारशुदा आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है । 


               गुना पुलिस की इस कार्यवाही में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, सउनि मिट्टूलाल बिसोरिया, आरक्षक विकास राजपूत एवं सायबर सेल से आरक्षक नीलेश रघवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल, आरक्षक आदित्य सिंह कौरव एवं आरक्षक कुलदीप भदौरिया का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.