सिरसी में आयोजित पानी चौपाल में किसानों को दी गई उद्यानिकी योजनाओं की विस्तृत जानकारी
गुना
गुना विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसी में दिनांक 15 मई 2026 को पानी चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में किसानों को उद्यानिकी विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
कार्यक्रम के दौरान कृषकों को पौधारोपण, ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर सिंचाई, बागवानी यंत्रीकरण, MIDH योजना, सब्जी एवं मसाला क्षेत्र विस्तार, पुष्प क्षेत्र विस्तार सहित आधुनिक उद्यानिकी तकनीकों के संबंध में जागरूक किया गया।
ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी श्री भगवान लाल मेहता द्वारा किसानों को योजनाओं की पात्रता, अनुदान प्रक्रिया एवं उन्नत बागवानी अपनाकर आय वृद्धि के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने किसानों से जल संरक्षण आधारित तकनीकों को अपनाने तथा पारंपरिक खेती के साथ उद्यानिकी फसलों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया।
चौपाल में उपस्थित किसानों ने योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाते हुए विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम के माध्यम से किसानों को आधुनिक एवं लाभकारी खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।