Type Here to Get Search Results !

ग्राम पंचायत खटकिया में आयोजित हुई पानी चौपाल, उद्यानिकी विभाग ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

 ग्राम पंचायत खटकिया में आयोजित हुई पानी चौपाल, उद्यानिकी विभाग ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी



गुना 


गुना जिले के चाचौड़ा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत खटकिया में दिनांक 14 मई 2026 को पानी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान किसानों को जल संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई एवं उद्यानिकी आधारित आधुनिक खेती को लेकर जागरूक किया गया।


चौपाल में विशेष रूप से पीडीएमसी योजना, नवीन फल बगीचा स्थापना, नवीन किसान पंजीयन एवं कृषि यंत्रीकरण योजनाओं की विस्तृत जानकारी किसानों को प्रदान की गई। अधिकारियों द्वारा किसानों को शासन की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया।


कार्यक्रम में आरएचईओ श्री अनंत सिंह, एईओ श्री सुनील प्रजापति एवं कृषि सखी श्रीमती ओमवती बाई सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


अधिकारियों ने किसानों से जल संरक्षण को अपनाने तथा आधुनिक तकनीकों के माध्यम से खेती को लाभकारी बनाने का आह्वान किया। चौपाल में किसानों ने भी योजनाओं के प्रति उत्साह दिखाते हुए विभिन्न जानकारियां प्राप्त कीं।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.