*फरार वारंटियों की धरपकड़ हेतु गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*
गुना कोतवाली पुलिस ने चोरी के अलग-अलग दो प्रकरणों में जारी स्थाई वारंटों में फरार आरोपी किया गिरफ्तार
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, इनामी बदमाशों, वारंटियों आदि की धरपकड़ हेतु एक अभियान के रूप में सख्त और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में गुना कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा और उनकी टीम द्वारा चोरी के अलग-अलग दो प्रकरणों में फरार स्थाई वारंटी गिरफ्तार किया है ।
गौरतलब है कि वर्ष 2019 में आरोपी श्रीप्रसाद पुत्र दयाराम बुनकर निवासी कर्नेलगंज गुना के द्वारा चोरी की एक घटना को लेकर जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 295/19 धारा 457, 380 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था ।
इसी प्रकार वर्ष 2020 में भी आरोपी श्रीप्रसाद बुनकर के द्वारा चोरी की एक और घटना को लेकर जिसके विरूद्ध गुना कोतवाली में अप.क्र. 752/20 धारा 457, 380 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था ।
उक्त दोंनो ही प्रकरणों में आरोपी के न्यायालयीन कार्यवाहियों से लगातार फरार रहने पर माननीय न्यायालय गुना से न्यायालयीन प्रकरण क्रमांक क्रमश: 488/19 एवं 2055/20 में आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अलग-अलग दो स्थाई वारंट जारी किए गए थे । गुना कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटी श्रीप्रसाद बुनकर की निरंतर तलाश की गई और जिसकी तलाश के क्रम में आज दिनांक 16 मई 2026 को मुखबिर सूचना पर गुना कोतवाली पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरणों में लंबे समय से फरार स्थाई वारंटी श्रीप्रसाद पुत्र दयाराम बुनकर उम्र 30 साल निवासी कर्नेलगंज गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।
गुना कोतवाली पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सूर्येन्द्र मिश्रा एवं आरक्षक अनिल रघुवंशी की विशेष भूमिका रही है ।
