Type Here to Get Search Results !

चांचौड़ा थाना पुलिस को दोहरी सफलता

 चांचौड़ा थाना पुलिस को दोहरी सफलता


*नाबालिग बालिका के अपहरण व दुष्कर्म तथा हत्या के अलग-अलग  प्रकरणों में फरार 07 हजार रूपये के इनामी दो आरोपी गिरफ्तार*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल, संवेदनशील एवं प्रभावी नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं एवं नाबालिगों के विरुद्ध अपराधों तथा गंभीर आपराधिक घटनाओं पर लगातार सख्त एवं निर्णायक कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी चांचौड़ा श्री मनोज कुमार झा के पर्यवेक्षण में चांचौड़ा थाना पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर प्रकरणों में फरार चल रहे इनामी आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है ।


*हत्या के प्रकरण में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार :-*


               इसी प्रकार चांचौड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम कोन्याकला में गत माह घटित हत्या के गंभीर प्रकरण में भी पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है । दिनांक 03 अप्रैल 2026 को आरोपीगण चंदू मीना, रामविलास मीना, मनीष मीना एवं गोविन्द मीना सभी निवासी ग्राम कोन्याकला द्वारा गिरीश मीना के साथ मारपीट की गई थी, जिससे आई गंभीर चोटों के कारण उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी ।


               इस घटना पर चांचौड़ा थाना में आरोपीगणों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/26 धारा 103(1), 296(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई । पुलिस द्वारा प्रकरण में तत्परता से कार्यवाही करते हुए पूर्व में आरोपी मनीष मीना, रामविलास मीना एवं चंदू मीना को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था, जबकि शेष फरार आरोपी गोविन्द मीना की लगातार तलाश की जा रही थी ।


               फरार आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा 2,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया । चांचौड़ा थाना पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय कर संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी, जिसके परिणामस्वरूप दिनांक 15 मई 2026 को आरोपी गोविन्द पुत्र बुद्धराम मीना निवासी ग्राम कोन्याकला थाना चांचौड़ा जिला गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


*नाबालिग बालिका के अपहरण एवं दुष्कर्म प्रकरण में फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार :-*


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 01 दिसंबर 2025 को चांचौड़ा थाना क्षेत्र से 15 वर्षीय नाबालिग बालिका के घर से लापता होने पर उसके पिता द्वारा दिनांक 08 दिसंबर 2025 को चांचौड़ा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी । जिस पर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 440/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर बालिका की तलाश प्रारंभ की गई । पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 20 जनवरी 2026 को बालिका को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया । पूछताछ में बालिका द्वारा आरोपी विक्रम सिंह भील निवासी ग्राम कानवा, राजस्थान के द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाना एवं उसके साथ दुष्कर्म करना बताया गया । इस आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2)(m), 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई जाकर आरोपी की तलाश प्रारंभ की गई । प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी पर गुना पुलिस अधीक्षक द्वारा 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया । चांचौड़ा थाना पुलिस ने सघन तलाश एवं मुखबिर तंत्र सक्रिय कर दिनांक 15 मई 2026 को आरोपी विक्रम सिंह पुत्र धारू सिंह भील निवासी ग्राम कानवा थाना मनोहरथाना जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया एवं जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।


               चांचौड़ा थाना पुलिस की उपरोक्त दोनों ही कार्यवाहियों में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज राणा, उपनिरीक्षक रोड़ सिंह, उपनिरीक्षक मोहर सिंह गवली, सउनि राकेश भील, प्रधान आरक्षक बिष्णु गुर्जर, आरक्षक सत्येन्द्र लोधी, आरक्षक अमित राजावत, आरक्षक कपिल शर्मा, महिला आरक्षक सोनू डावर एवं साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव एवं आरक्षक भूपेंद्र खटीक की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.