Type Here to Get Search Results !

अतिथि शिक्षकों के सत्यापन की तारीख बढ़ाएं , अनुभव प्रमाण पत्र की तकनीकी समस्याएं दूर करें

अतिथि शिक्षकों के सत्यापन की तारीख बढ़ाएं , अनुभव प्रमाण पत्र की तकनीकी समस्याएं दूर करें



गुना।


अतिथि शिक्षक समन्वय समिति के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह परिहार ने आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल से मांग की है अनुभव प्रमाण पत्र बनवाने में आ रही तकनीकी समस्याएं दूर की जाएं साथ ही सत्यापन की तारीख बढ़ाई जाए। हजारों अतिथि शिक्षक सत्यापन के लिए धूप में भटक रहे हैं। 


संकुल प्राचार्यों से विनम्र अपील 


सैकड़ों अतिथि शिक्षक दूर दराज के क्षेत्रों से सत्यापन करवाने आ रहे हैं। उनकी परेशानियों को समझें और सहयोग करें । कई जगह से अतिथि शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार की शिकायतें आ रही हैं। जो उचित नहीं है। 


01 जून से हो अतिथि शिक्षकों की ज्वाइनिंग 


संगठन के प्रदेश सचिव रविकांत गुप्ता ने मांग की है एक जून से अतिथि शिक्षकों की यथावत ज्वाइनिंग के आदेश जारी किए जाएं। ताकि समय सीमा में कोर्स पूरे किए जा सकें और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित ना हो। 


स्कोर कार्ड में सेवाकाल के अनुसार अंक मिलें 


स्कोर कार्ड में सेवाकाल के अनुसार अनुभव के अंक जुड़ें ताकि अनुभवी अतिथि शिक्षकों को रिक्त पदों पर सेवा का अवसर मिल सके । गौरतलब है कि हजारों अतिथि शिक्षक सीधी भर्ती प्रमोशन ट्रांसफर और सरकार की गलत नीतियों के कारण बेरोजगार हो गए हैं। उनके साथ न्याय होना चाहिए।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.