Type Here to Get Search Results !

स्वच्छता टीम के साथ श्रमदान कर सफ़ाई कार्य किया


 Raghogarh - कलेक्टर महोदय  किशोर कुमार कन्याल  के निर्देशानुसार एवं  अमित सोनी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के मार्गदर्शन में मध्य प्रदेश शासन के निर्देश के पालन में नगर पालिका अध्यक्ष  विजय कुमार साहू एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी तेजसिंह यादव  द्वारा गंगा दशहरा के अवसर पर जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रामघाट चौपट नदी रूठियाई तट पर  नगर पालिका की स्वच्छता टीम के साथ श्रमदान कर सफ़ाई कार्य किया गया। तदोपरांत रामघाट पर पूजा अर्चन कर भंजन संध्या का आयोजन किया गया।इस मौके पर  स्वच्छता निरीक्षक कीर्ति सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष रामस्वरूप मीणा, पार्षद गोपाल पटवा, पार्षद विवेक चंदेल, अनिल वर्मा एवं नगर पालिका स्वच्छता आमला उपस्थित रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.