Type Here to Get Search Results !

कैंट थाना पुलिस की गांजा तस्करी के प्रकरण में सख्त कार्यवाही

 कैंट थाना पुलिस की गांजा तस्करी के प्रकरण में सख्त कार्यवाही


*हाल ही में कैंट थाना पुलिस ने साढे अठ्ठाईस किलो गांजे के साथ    पिता-पुत्र को किया था गिरफ्तार*


*तस्कर पिता-पुत्र को गांजा उपलब्ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के दिशा निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले में विभिन्‍न अवैध अथवा अनैतिक गतिविधियों में संलिप्‍त नशा माफियाओं, तस्‍करों आदि के विरूद्ध एक अभियान के रुप में कार्यवाहियां की जा रहीं है । इसी तारतम्‍य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में तस्‍कर पिता-पुत्र को गांजा उपलब्‍ध कराने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि विगत दिनांक 20 मई 2026 को कैंट थाना पुलिस द्वारा गुना हाईवे बाईपास से एक बोलेरो एवं एक मोटर साइकिल से गांजा तस्करी करते पिता-पुत्र विनोद पुत्र भैयालाल साहू एवं भैयालाल पुत्र स्व. मदनलाल साहू निवासीगण ग्राम पिपरौदा खुर्द थाना कैंट गुना को साढे अट्ठाईस किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ गिरफ्तार कर जिनके विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 372/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विववेचना में लिया गया था । आरोपीगणों द्वारा पूछताछ पर उक्त गांजा कोलारस निवासी राजेन्द्र शर्मा से खरीदकर लाना बताया गया था जिस पर से पुलिस ने प्रकरण में राजेन्द्र शर्मा को आरोपी शुमार करते हुए धारा 29 एनडीपीएस एक्ट का इजाफा किया जाकर आरोपी राजेन्द्र शर्मा की तलाश प्रारंभ की गई ।


               कैंट थाना पुलिस ने प्रकरण के फरार आरोपी राजेन्द्र शर्मा की सरगर्मी से तलाश करते हुए निरंतर दबिशें दी गई जिसके परिणाम स्वरुप आज दिनांक 22 मई 2026 को फरार आरोपी के संबंध में मुखिबर से प्राप्त सूचना पर पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी राजेन्द्र उर्फ रिंकू पुत्र मोहनलाल शर्मा उम्र 42 साल निवासी गौड मोहल्ला कोलारस, जिला शिवपुरी को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया है ।


                 कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, सउनि बालकृष्ण दिवाकर, आरक्षक विकास, महिला आरक्षक ज्योति रघुवंशी एवं साईबर सेल से आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल व आरक्षक आदित्य कौरव की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.