Type Here to Get Search Results !

बजरंगगढ़ पीएचसी में टीबी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

 बजरंगगढ़ पीएचसी में टीबी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन



Guna- जिला गुना के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बजरंगगढ़ में टीबी उन्मूलन अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर में वरिष्ठ चिकित्सा पर्यवेक्षक श्री राजेश भार्गव द्वारा टीबी के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि सीएमएचओ डॉ. राजकुमार ऋषीश्वर एवं डीटीओ अनुराग जैन के मार्गदर्शन में आधुनिक हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन के माध्यम से निःशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है।

10 दिन से अधिक खांसी, वजन घटने या भूख न लगने पर खंखार जांच एवं एक्स-रे निःशुल्क किया जा रहा है। टीबी पाए जाने पर मरीज को निक्षय पोषण योजना के तहत ₹1000 प्रतिमाह की सहायता डीबीटी के माध्यम से दी जाएगी।

शिविर में मरीजों का परीक्षण किया गया तथा चिन्हित मरीजों की जांच ट्रूनॉट मशीन से की जाएगी। सभी जांच एवं उपचार निःशुल्क रहे। अंत में ग्रामीणों को टीबी मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.