Type Here to Get Search Results !

म्याना थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ा गांजा तस्कर, आरोपी से लगभग एक किलो गांजा बरामद

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की लगातार कार्यवाही*  


म्याना थाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ा गांजा तस्कर, आरोपी से लगभग एक किलो गांजा बरामद



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्‍करी एवं इन गतिविधयों में संलिप्‍त माफियाओं पर सतत निगरानी रखते हुए निरंतर कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में म्याना थाना पुलिस द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान नशा तस्कर गिरफ्तार किया गया है ।


               गत दिनांक 15 मई 2026 को म्याना थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा खौंकर तिराहा पुलिया के पास वाहनों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चैकिंग की जा रही थी । इसी दौरान लहरघाट तरफ से एक व्यक्ति हाथ में कपड़े का थैला लिए हुए आता दिखाई दिया, जिसे पुलिस ने रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम इकराज उर्फ इक्का पुत्र जलील खान उम्र 40 वर्ष निवासी राधा कॉलोनी म्याना  जिला गुना का बताया ।


               पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान व्यक्ति घबराने एवं हड़बड़ाने लगा, जिससे पुलिस को उस पर संदेह होने से उसके हाथ में लिए थैले को विधिवत चैक करने पर उसमें करीबन एक किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 15 हजार रूपये का बरामद हुआ, जिसे पुलिस द्वारा विधिवत जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया एवं उसके विरूद्ध म्याना थाने में अप.क्र. 114/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।


               म्याना थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह भदौरिया के नेतृत्व में ऊमरी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बुन्देल सिंह सुनेरिया, उपनिरीक्षक राजेन्द्र गौड़, प्रधान आरक्षक ओमकांत खटीक, आरक्षक रंजीत सिंह, आरक्षक सुनील यादव एवं आरक्षक रामकृष्ण जाटव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.