Type Here to Get Search Results !

जनसुनवाई में कलेक्टर की संवेदनशील पहल, पीड़िता के उपचार हेतु तत्काल बढ़ाया मदद का हाथ

 जनसुनवाई में कलेक्टर की संवेदनशील पहल, पीड़िता के उपचार हेतु तत्काल बढ़ाया मदद का हाथ


गुना, 

जनसुनवाई में मंगलवार को उस समय भावुक माहौल बन गया, जब एक पीड़ित महिला अपनी बेटी की गंभीर बीमारी के इलाज की गुहार लेकर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के समक्ष पहुंची। गुलाबगंज निवासी बॉबी साहू एवं उनकी मां ने बताया कि उनकी बेटी लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रही है और चिकित्सकों ने उसे नियमित रूप से महंगे इंजेक्शन लगाए जाने की सलाह दी है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार इलाज कराने में असमर्थ था।

पीड़िता की बात सुनते ही कलेक्टर श्री कन्याल ने मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए तत्काल सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने महिला को ढांढस बंधाते हुए कहा कि शासन पूरी तरह उसके साथ खड़ा है और उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।

कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि बच्ची के पहले इंजेक्शन का पूरा खर्च रेडक्रॉस के माध्‍यम से दिया जायेगा। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि आगे के उपचार के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं अन्य लोगों से भी सहयोग लिया जाएगा ताकि बच्ची का इलाज निरंतर जारी रह सके।

कलेक्टर की इस त्वरित संवेदनशील पहल से पीड़िता भावुक हो उठी और उसने हृदय से कलेक्टर श्री कन्याल का धन्यवाद ज्ञापित किया। जनसुनवाई में उपस्थित लोगों ने भी कलेक्टर की मानवीय सोच और सहृदयता की सराहना की।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.