Type Here to Get Search Results !

फतेहगढ़ थाना पुलिस ने राजस्थान तरफ से गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय नशा तस्कर पति-पत्नि किए गिरफ्तार

 *नशे के विरुद्ध गुना पुलिस का लगातार प्रहार*


फतेहगढ़ थाना पुलिस ने राजस्थान तरफ से गांजा तस्करी करते अंतर्राज्यीय नशा तस्कर पति-पत्नि किए गिरफ्तार


*करीब 02 किग्रा गांजा एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित लगभग 1.40 लाख रुपये मूल्य का मसरूका जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री, तस्करी एवं नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं कठोर कार्यवाहियां की जा रही हैं । गुना पुलिस का यह सतत अभियान समाज को नशामुक्त एवं सुरक्षित बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है । 


           इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में फतेहगढ़ थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी और उनकी टीम द्वारा सतर्कता से कार्यवाही करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर पति-पत्नि को गिरफ्तार किया गया है । 


           उल्लेखनीय है कि गत् दिनांक 26 मई 2026 की शाम फतेहगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि राजस्थान तरफ से बिना नंबर की हीरो एचएफ डीलक्स मोटर सायकिल पर एक महिला-पुरूष गांजा लेकर अजरोड़ा-भाउपुरा गांव के रास्ते से मगरोड़ा गांव की ओर जा रहे हैं । गांजा तस्करी की इस सूचना के मिलते ही सूचना की तस्दीक व कार्यवाही हेतु फतेहगढ़ थाने से तत्काल पुलिस की एक टीम रवाना हुई, टीम द्वारा तुरंत भाउपुरा गांव पहुंचकर मंदिर के पास नाकाबंदी की गई एवं जहां पर मुखबिर के बताए हुलिया अनुसार मोटर सायकिल पर महिला-पुरूष के आने पर पुलिस टीम द्वारा उन्हें घेराबंदी कर रोक लिया गया । पूछताछ में उनके द्वारा अपने नाम गुरूदयाल पुत्र बाबूलाल सोनी उम्र 50 साल एवं लता बाई पत्नि गुरूदयाल सोनी उम्र 45 साल निवासीगण ग्राम मगरोड़ा थाना फतेहगढ़ जिला गुना के बताये एवं दोंनो का आपस में पति-पत्नि होना बताया । मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा उनकी विधिवत तलाशी लेने पर उनके पास मौजूद प्लास्टिक के कट्टे से से कुल 2.005 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ ।  


           आरोपियों से बरामद गांजा अनुमानित कीमत 50 हजार रुपये एवं तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल कीमती लगभग 90 हजार रुपये सहित कुल 1.40 लाख रुपये का मसरुका विधिवत जप्त कर आरोपी पति-पत्नि को गिरफ्तार किया गया और जिनके विरुद्ध फतेहगढ़ थाने में अप.क्र. 107/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में प्रारंभ की गई है । पुलिस द्वारा आरोपियों के गांजा तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क, संपर्कों एवं संभावित अंतर्राज्यीय कनेक्शन के संबंध में गहनता से जांच की जा रही है । नशे के विरूद्ध गुना पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी इसी दृढ़ता एवं प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगा ।


               नशे के विरूद्ध फतेहगढ़ थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अभिषेक तिवारी, सउनि जसरथ दिवाकर, सउनि दिलीप सिंह रघुवंशी, सउनि नरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक सरनाम सिंह, प्रधान आरक्षक चंद्रसेन फालके, प्रधान आरक्षक विकास भार्गव, प्रधान आरक्षक हरिओम किरार, प्रधान आरक्षक प्रेम ग्वाल, आरक्षक हरिओम परमार, आरक्षक योगेश जाट, आरक्षक बृजेन्द्र कुशवाह, आरक्षक सुनील कुमार, आरक्षक विवेक सिंह, आरक्षक कुलदीप धाकड़, आरक्षक अजय लोधी, आरक्षक कांजराज बारेला, आरक्षक दिव्यांश भार्गव, आरक्षक बृजमोहन सहरिया, आरक्षक गोविन्द सहरिया, महिला आरक्षक क्रांति रघुवंशी, महिला आरक्षक आकांक्षा तथा साइबर सेल से आरक्षक कुलदीप यादव, कुलदीप भदौरिया व आरक्षक भूपेन्द्र खटीक का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.