Type Here to Get Search Results !

मुख्यमंत्री को शाहपुर हत्या काण्ड के पीड़ितों से मिलनें का नही मिला समय

 मुख्यमंत्री को शाहपुर हत्या काण्ड के पीड़ितों से मिलनें का नही मिला समय।


पीड़ितों ने पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ जिला कलेक्टर से की मुलाकात।


समूचें प्रकरण की न्यायिक जांच कराकर न्याय दिलानें की मांग।


मुख्यमंत्री का असंवेदनशील चेहरा उजागर ........सुरेन्द्र चौधरी



सागर / सोमवार को सागर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव से शाहपुर में शराब माफियाओं द्वारा की गई दोहरी हत्या काण्ड के पीड़ित परिजनों ने मुलाकात का समय चाहा था किंतु मुख्यमंत्री से मुलाकात का समय न मिलनें से उन्हें निराशा हांथ लगी हैं और पीड़ितों ने मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी के साथ जिला कलेक्टर प्रतिभा पाल और अपर कलेक्टर अविनाश रावत से मुलाकात कर हत्याकांड की न्यायिक जांच करानें तथा घटना के सभी आरोपियों पर प्रकरण दर्ज करने के साथ ही पीड़ितों को आर्थिक सहायता,न्याय व संरक्षण प्रदान करनें की मांग की।जिस पर जिला कलेक्टर ने न्योचित कार्यवाही का भरोसा दिलाया हैं।मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी नें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पर असंवेदनशील होनें का आरोप लगातें हुये कहा कि सागर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से शाहपुर हत्या कांड के पीड़ितों को आस थी कि मुख्यमंत्री जी उनसे मिलकर उनकी बात सुनेंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे किंतु मुख्यमंत्री जी को पीड़ितों से मिलने के लिए दो मिनट का भी समय नहीं मिला जिससे भाजपा सरकार का असंवेदनशील चेहरा उजागर हुआ हैं।जिसकी जितने कड़े शब्दों में निंदा की जाए उतनी कम है।श्री चौधरी ने मांग करते हुए कहा हैं कि प्रकरण की निष्पक्ष जांच व पीड़ितो को न्याय दिलाने के लिए समूचे प्रकरण की न्यायायिक जांच की जाकर हत्याकांड के सभी आरोपियों पर प्रकरण दर्ज किया जावे तथा पीड़ितों को न्याय व संरक्षण के साथ ही आर्थिक सहायता मुहैया कराई जावे।इस दौरान पूर्व मंत्री श्री चौधरी के साथ एड. जगभान सिंह व मृतकों के पीड़ित परिजन मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.