Type Here to Get Search Results !

गोपीकृष्ण सागर बांध पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश जारी

 गोपीकृष्ण सागर बांध पर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े निर्देश जारी


गुना 

जबलपुर के बरगी बांध में नाव पलटने की घटना को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन गुना ने गोपीकृष्ण सागर बांध पर सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश जारी किए हैं। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) राघोगढ़ श्री अमित सोनी द्वारा विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश में जल संसाधन विभाग को निर्देशित किया गया है कि बांध के गहरे जल क्षेत्रों में पर्यटकों के प्रवेश पर प्रतिबंध के लिए स्पष्ट संकेतक बोर्ड लगाए जाएं तथा जलस्तर बढ़ने की स्थिति में तत्काल सूचना प्रसारित की जाए। साथ ही, लोगों को तैरने एवं अनावश्यक रूप से पानी में जाने से रोकने हेतु निगरानी बढ़ाने को कहा गया है।

नगर पालिका राघोगढ़-विजयपुर को निर्देश दिए गए हैं कि बांध पर बोटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। बिना लाइफ जैकेट किसी  भी पर्यटक को बोटिंग की अनुमति न दी जाए तथा नाव में क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाई जाएं। इसके अलावा, प्रशिक्षित स्टाफ और बचाव दल की तैनाती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.