संवेदनशीलता की मिसाल: कलेक्टर ने दिखाई तत्परता, घायलों को मिली तत्काल मदद
गुना
दिनांक 30 अप्रैल 2026 की रात ग्राम राजपुरा एवं गावरी मेडे के खेतों में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां गेहूं के खेत में भैंस चरा रहे मुकेश गुर्जर, लक्ष्मीकांत, रजनीकांत और संजू गुर्जर आग की चपेट में आकर झुलस गए। हादसे में रजनीकांत और संजू की हालत गंभीर होने पर उन्हें भोपाल रेफर किया गया, जबकि मुकेश और लक्ष्मीकांत का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साडा में जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री किशोर कन्याल ने संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए अगले ही दिन दिनांक 01 मई 2026 को पीड़ित परिवारों को राहत प्रदान की। उनके निर्देश पर रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से तत्काल 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई गई। कलेक्टर की इस मानवीय पहल ने न केवल पीड़ित परिवारों को सहारा दिया, बल्कि प्रशासन की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भी उदाहरण प्रस्तुत किया।
