श्री राम महायज्ञ भैंसाना में रेल विभाग आम रेल यात्रियों को सुविधा दें।
रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक में विजय कुमार जैन ने प्रस्ताव दिया
राघौगढ़ । आज भोपाल में मंडल रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति की बैठक मंडल रेल प्रबंधक श्री पंकज त्यागी की अध्यक्षता में प्रारंभ हुई। रेल रेल संबंधी उपलब्धियों का विवरण डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ कटारिया ने दिया। समिति के सदस्यों का पुष्प कुछ बैठकर स्वागत भी वरिष्ठ मंडल प्रबंधक ने किया।
सांसद प्रतिनिधि एवं रेल उपभोक्ता सलाहकार समिति मंडल भोपाल के सदस्य विजय कुमार जैन ने बैठक में लिखित प्रस्ताव देकर उल्लेख किया है कि राघोगढ़ तहसील के ग्राम भैंसाना में श्री राम महायज्ञ का विराट आयोजन आगामी 18 मई से 28 मई तक हो रहा है। इस धार्मिक आयोजन में 15 से 20 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। आपने रेल विभाग से मांग की है कि महायज्ञ के दौरान बीना रुठियाई मेमू ट्रेन को मक्सी या रुठियाई तक बढ़ाया जाए इस मेमू ट्रेन के 24 घंटे में चार फरे चलाए जाएं। बीना नागदा एक्सप्रेस ट्रेन का स्टॉपेज राघोगढ़ स्टेशन पर यज्ञ के दौरान 1 मिनट के बजाय 5 मिनट किया जाए। कोटा से इंदौर एक्सप्रेस ट्रेन का स्टापेज राघौगढ़ रेल स्टेशन को यज्ञ के दौरान अस्थाई रूप से बनाया जाए। आपने यह भी मांग की है कि साडा कॉलोनी राघौगढ़ से गेल विजयपुर जाने वाले मार्ग पर अंडर पास बना देने से जो रेल गेट बंद कर दिया गया है उस रेल गेट को यज्ञ के दौरान खोला जाए। क्योंकि यही मार्ग यज्ञ स्थल पर जाने का प्रमुख सड़क मार्ग है। विजय कुमार जैन ने यह भी मांग की है कि रुठियाई बीना मेमू ट्रेन को शाम के समय भी चलाने के आदेश 25 अप्रैल को हुए हैं इस मेमू ट्रेन का रुठियाई से छूटने का समय रात्रि 8:00 बजे है इंदौर कोटा इंटरसिटी एक्सप्रेस से आने वाले यात्रियों को जो गुना , शाढ़ौरा, अशोकनगर,मुंगावली की करते है उन्हें कनेक्टिविटी देने के लिए इस मेमू ट्रेन का समय रात्रि 8:30 बजे रुठियाई से छूटने का किया जाये।आपने यह भी मांग की है कि रुठियाई जंक्शन पर अमृत भारत योजना के अंतर्गत 2 वर्ष से चल रहे कार्यों को शीघ्र पूर्ण करा कर लोकार्पण कराया जाए एवं उथियाई स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया में पेशाब घर का पुन निर्माण कराया जाए। रुठियाई जंक्शन पर एकमात्र टिकट खिड़की है जिससे अनारक्षित टिकट एवं आरक्षित टिकट जारी किए जाते हैं इस स्टेशन पर एक और टिकट खिड़की खोली जाए।
