Type Here to Get Search Results !

गुना की श्रीमती गीता सोनी को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, Cannes Film Festival 2026 का निमंत्रण

 गुना की श्रीमती गीता सोनी को मिला अंतरराष्ट्रीय मंच, Cannes Film Festival 2026 का निमंत्रण


Guna- 

सपनों की कोई उम्र नहीं होती—इस बात को एक बार फिर साबित किया है श्रीमती गीता सोनी ने। सामान्‍य परिवेश में असाधारण उपलब्धियाँ हासिल करने वाली श्रीमती गीता सोनी को इस वर्ष विश्व के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोह Cannes Film Festival 2026 में शामिल होने का विशेष निमंत्रण प्राप्त हुआ है।


यह समारोह 12 से 18 मई 2026 तक आयोजित होगा, जहाँ श्रीमती सोनी को अंतरराष्ट्रीय रेड कार्पेट पर चलने का अवसर मिलेगा। यह किसी भी भारतीय महिला के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है।


श्रीमती सोनी इससे पहले वर्ष 2021 में Haute Monde Mrs. India Worldwide (सीजन 10) में रनर-अप रह चुकी हैं और उन्हें दुबई में “Goodness Ambassador” के खिताब से भी सम्मानित किया गया था। उनकी इस उपलब्धि पर वर्ष 2021 में गुना कलेक्टर द्वारा भी उन्हें सम्मानित किया गया था, जिससे पूरे शहर में खुशी और गर्व का माहौल बना था।


एक गृहिणी होने के बावजूद श्रीमती सोनी ने समाज सेवा में भी अपनी सक्रिय भूमिका निभाई है। उन्होंने जरूरतमंद बच्चों के लिए कार्य किया, किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड वितरण जैसे महत्वपूर्ण अभियानों में भाग लिया, और वृद्धाश्रमों में सहायता व सहयोग प्रदान किया। उनका मानना है कि “अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।”


हाल ही में उन्हें Cannes Film Festival 2026 के लिए एक विशेष अंतरराष्ट्रीय निमंत्रण प्राप्त हुआ है, जिसमें उन्हें प्रतिष्ठित रेड कार्पेट पर चलने, वैश्विक हस्तियों से जुड़ने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। यह निमंत्रण उनके लिए ही नहीं, बल्कि पूरे गुना शहर के लिए गर्व का विषय है।


श्रीमती गीता सोनी के पति आनंद सोनी, पूरा परिवार उनकी इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। हाल ही में इस अंतरराष्ट्रीय उपलब्धि को लेकर श्रीमती सोनी ने कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल से सौजन्य भेंट भी की। इस दौरान उन्होंने अपनी उपलब्धि साझा की, जिस पर कलेक्टर ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।


श्रीमती सोनी की यह सफलता उन सभी महिलाओं के लिए प्रेरणा है, जो अपने सपनों को उम्र या परिस्थितियों के कारण सीमित मान लेती हैं। आज वे न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे गुना शहर का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन करने की ओर अग्रसर हैं। उनका यह सफर हर उस व्यक्ति के लिए एक संदेश है—

“सपने देखिए, मेहनत कीजिए और उन्हें सच कर दिखाइए।”

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.