Type Here to Get Search Results !

कैंट क्षेत्रांतर्गत नानाखेड़ी मंडी क्षेत्र में बलवा एवं जानलेवा मारपीट के गंभीर प्रकरण में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 कैंट क्षेत्रांतर्गत नानाखेड़ी मंडी क्षेत्र में बलवा एवं जानलेवा मारपीट के गंभीर प्रकरण में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*प्रकरण में फरार दो और आरोपी गिरफ्तार कर जेल पहुंचाए*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में कैंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा गत माह थानांतर्गत नानाखेड़ी क्षेत्र में घटित बलवा एवं जानलेवा मारपीट के गंभीर प्रकरण में सक्रिय कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


               उल्लेखनीय है कि दिनांक 11 अप्रैल 2026 को फरियादी श्याम सिंह पुत्र गेंदालाल कुशवाह निवासी नानाखेड़ी गुना के द्वारा आरोपीगण देवेन्द्र रघुवंशी, दीपेन्द्र रघुवंशी, आकाश रघुवंशी एवं पुष्पेन्द्र रघुवंशी निवासीगण नानाखेडी के विरुद्ध  गाली-गलौज, मारपीट एवं वाहन से टक्कर मारने संबंधी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, जिसमें  फरियादी व उसके भाई दिलीप कुशवाह एवं राजू कुशवाह तथा पिता गेंदालाल कुशवाह को चोटें आईं थीं । इस घटना पर से कैंट थाने में आरोपीगणों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 235/2026 धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 281, 125(ए), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण की विवेचना के दौरान आए तथ्यों के आधार पर पुलिस ने प्रकरण में प्रकाश कुशवाह एवं आनंद कुशवाह को भी आरोपी शुमार करते हुए बलवा एवं हत्या के प्रयास की धारा 109(1), 191(2) बीएनएस का इजाफा किया गया था ।


                 प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए कैंट थाना पुलिस द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए घटना वाले दिन ही 03 आरोपियों 1-आनन्द कुशवाह, 2-देवेन्द्र रघुवंशी एवं 3-पुष्पेन्द्र रघुवंशी निवासीगण नानाखेड़ी गुना को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया गया था ।


                 केंट थाना पुलिस द्वारा प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी रखते हुए जिनकी गिरफ्तारी के सघन प्रयास किये जा रहे हैं । आरोपियों की तलाश के क्रम में गत् दिनांक 19 मई 2926 को फरार दो और आरोपियों के संबंध में मुखबिर सूचना पर केंट थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी 1-आकाश पुत्र देवेन्द्र रघुवंशी उम्र 21 साल निवासी नानखेड़ी गुना एवं 2-प्रकाश पुत्र हरचंदी कुशवाह उम्र 51 साल निवासी नानाखेड़ी गुना को भी गिरफ्तार कर लिया गया एवं विधिक कार्यवाही उपरांत उन्हें आज दिनांक 20 मई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है ।


             कैंट थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, आरक्षक मुलायम सिंह यादव, आरक्षक महेंद्र वर्मा एवं आरक्षक राजीव सेन का विशेष योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.