Type Here to Get Search Results !

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शाहपुर दोहरी हत्या काण्ड को लेकर पुलिस अधीक्षक से की चर्चा

 पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने शाहपुर दोहरी हत्या काण्ड को लेकर पुलिस अधीक्षक से की चर्चा।


समूचे प्रकरण की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच व कार्यवाही,पीड़ितों न्याय दिलानें की उठाई मांग।


शराब माफियाओं के हौसले बुलंद,पुलिस का खुफिया तंत्र फैल......... सुरेन्द्र चौधरी



सागर / शाहपुर में शराब माफियाओं द्वारा की गई दोहरी हत्या की घटना पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मध्यप्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने गहरा दुःख व्यक्त करतें हुये शोक संवेदनाए व्यक्त की हैं।उन्होंने घटना को लेकर पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया से दूरभाष पर चर्चा कर समूचे प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने के साथ ही पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की।श्री चौधरी ने कहा कि यह घटना न केवल बेहद दुखद है,बल्कि जिलें की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ते अपराध रोकनें में पुलिस की नाकामी व खुफिया तंत्र पूरी तरह विफल साबित हुआ है परिणाम स्वरूप जिलें में आय दिन आपराधिक घटनाएं घटित हो रहीं हैं।उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन को जिले में संचालित अवैध शराब कारोबार,जुआ,सट्टा व अवैध गतिविधियों की पूरी जानकारी होने के बाद भी सांठ गांठ के चलते शराब माफियाओं एवं अवैध कारोबारियों पर ठोस एवं प्रभावी कार्यवाही नहीं की जा रही है जिस कारण अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं और वे बेखौफ होकर हत्या जैसी गंभीर घटनाओं को अंजाम देने से भी नहीं चूक रहे हैं।पूर्व मंत्री चौधरी ने चेतावनी देते हुये कहा हैं कि कांग्रेस पार्टी इस तरीके की घटनाओं को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी और बिगड़ती कानून व्यवस्था,बढ़ते अपराध,अवैध शराब,जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध कारोबारों के खिलाफ चुप बैठनें वाली है नही है।उन्होंने शासन-प्रशासन से मांग की हैं कि जिले में संचालित अवैध शराब,जुआ-सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाकर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए,ताकि अपराधियों व अवैध कारोबारियों में कानून का भय कायम हो तथा आमजन को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण मिल सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.