Type Here to Get Search Results !

विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में जामनेर थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही

 विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में जामनेर थाना पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही


 *मात्र 06 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल एवं संवेदनशील नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं डीएसपी मुख्यालय और प्रभारी एसडीओपी श्री जमीलउद्दीन सिद्दकी के पर्यवेक्षण में जामनेर थाना पुलिस द्वारा थानांतर्गत एक विवाहिता से दुष्‍कर्म के गंभीर मामले में तत्‍परता का परिचय देते हुए मात्र 06 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


                उल्लेखनीय है कि दिनांक 14 मई 2026 को एक विवाहित महिला द्वारा जामनेर थाने में आरोपी बृजमोहन धाकड़ निवासी ग्राम चौड़ाखेड़ी के विरूद्ध दिनांक 12-13 मई 2026 की मध्यरात्रि में घर में घुसकर उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किये जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी । जिस पर से पुलिस ने आरोपी बृजमोहन धाकड़ के विरुद्ध जामनेर थाने में अपराध क्रमांक 80/26 धारा 64(1), 332(बी) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया ।      


               प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल द्वारा आरोपी की शीघ गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए । निर्देशों के परिपालन में जामनेर थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा ने तत्काल थाने से पुलिस की एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश में सक्रिय की गई । पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सुदृढ़ करते हुए आरोपी की सरगर्मी से तलाश की गईं, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस के अथक प्रयासों के परिणाम स्‍वरूप मात्र 06 घंटे के भीतर ही गत दिनांक 14 मई 2026 को आरोपी के संबंध में मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर जामनेर थाना पुलिस द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए दुष्कर्म के आरोपी बृजमोहन पुत्र बद्रीलाल धाकड़ उम्र 41 साल निवासी ग्राम चौड़ाखेड़ी थाना जामनेर जिला गुना को गिरफ्तार कर लिया गया एवं जिसे आज दिनांक 15 मई 2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है ।


               जामनेर थाना पुलिस की इस सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज मेहरा, सउनि अशोक ठाकुर, प्रधान आरक्षक गिरजेश मीना, प्रधान आरक्षक महेन्द्र मीना, प्रधान आरक्षक रमेश दोहरे, आरक्षक गजेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक शिवकुमार निगम, आरक्षक सोबरन सिंह एवं महिला आरक्षक पूनम भार्गव की विशेष भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.