उद्यानिकी खेती पर पानी चौपाल का आयोजन
Raghogarh -जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत ग्राम पंचायत आवन पर उद्यानिकी विभाग द्वारा पानी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें उद्यानिकी विभाग में संचालित सभी योजनाओं की जानकारी कमल किशोर प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी द्वारा दी गई जैसे फल क्षेत्र विस्तार सब्जी क्षेत्र विस्तार पुष्प क्षेत्र विस्तार मसाला क्षेत्र विस्तार पोली हाउस में गुलाब की खेती यंत्रीकरण प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी श्री आर एस गर्ग कृषि विस्तार अधिकारी द्वारा दी गई जैसे मिट्टी की जांच पराली नहीं जलाना क्षेत्र के सभी किसान पानी चौपाल में उपस्थित रहे एवं योजनाओं की जानकारी प्राप्त की.
