Type Here to Get Search Results !

जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चौपाल का आयोजन

 जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत पानी चौपाल का आयोजन


Raghogarh- ग्राम पंचायत आवन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत उद्यानिकी विभाग द्वारा पानी चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को उद्यानिकी एवं कृषि विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में प्रभारी वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी कमल किशोर द्वारा उद्यानिकी विभाग की संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए फल, सब्जी, पुष्प एवं मसाला क्षेत्र विस्तार योजनाओं पर प्रकाश डाला गया। साथ ही पॉली हाउस में गुलाब की खेती, यंत्रीकरण तथा प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के लाभों के बारे में किसानों को अवगत कराया गया।

इस अवसर पर कृषि विस्तार अधिकारी आर.एस. गर्ग ने कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को मिट्टी की जांच कराने, फसल अवशेष (पराली) नहीं जलाने तथा जल संरक्षण अपनाने के लिए प्रेरित किया।

पानी चौपाल में क्षेत्र के बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। किसानों ने योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर शासन की विभिन्न लाभकारी योजनाओं का लाभ लेने में रुचि दिखाई। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को जल संरक्षण, आधुनिक खेती एवं उद्यानिकी विकास के प्रति जागरूक करना रहा।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.