Type Here to Get Search Results !

पैंसठ लाख रूपये कीमती पंद्रह हजार लीटर शराब का हुआ नष्टीकरण

 पैंसठ लाख रूपये कीमती पंद्रह हजार लीटर शराब का हुआ नष्टीकरण 



अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 


दुर्ग - जिले के विभिन्न थाना एवं चौकी परिसरों में आबकारी एवं अन्य प्रकरणों में वर्षों से जप्त मदिरा रखी हुई थी , जिसके कारण थाना परिसरों में स्थान की कमी की स्थिति निर्मित हो रही थी। लंबे समय से मदिरा रखे होने के कारण थाना परिसर में अत्यधिक दुर्गंध फैल रही थी , जिससे थाने में कार्यरत पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना बनी हुई थी। साथ ही थाना परिसर में आने वाले प्रार्थियों एवं आम नागरिकों को भी असहज स्थिति का सामना करना पड़ रहा था। विशेष अभियान चलाकर जिले के विभिन्न न्यायालयीन प्रकरणों में निर्णय उपरान्त जप्त मदिरा के नष्टीकरण की कार्यवाही प्रारंभ की गई। इसी क्रम में आज माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त होने उपरांत कुल 480 प्रकरणों में जप्त लगभग 15119.976 बल्क लीटर मदिरा अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रूपये का विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत नष्टीकरण किया गया। उक्त कार्यवाही गठित समिति एवं संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति में नियमानुसार संपन्न कराई गई। उक्त कार्यवाही में जिले के समस्त थाना/चौकी पुलिस स्टॉफ , न्यायालयीन शाखा , आबकारी विभाग एवं संबंधित अधिकारियों की समन्वित भूमिका रही। जिला पुलिस द्वारा अवैध शराब के निर्माण , परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आगे भी प्रभावी कार्यवाही जारी रखी जायेगी।


दुर्ग पुलिस की अपील -


दुर्ग पुलिस आमजन से अपील करती है कि अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं सुरक्षित समाज निर्माण में पुलिस का सहयोग करें।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.