पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु “ब्राइटल माइंड कार्यक्रम” का शुभारंभ
*दिशा लर्निंग सेंटर, पुलिस लाइन गुना में बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं व्यक्तित्व विकास के लिए शुरू हुई विशेष गतिविधियां*
गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन तथा रक्षित निरीक्षक श्रीमति पूजा उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस परिवार के बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं सकारात्मक वातावरण निर्माण के उद्देश्य से दिनांक 14 मई 2026 से पुलिस लाइन स्थित दिशा लर्निंग सेंटर, लाल परेड ग्राउंड, गुना में “ब्राइटल माइंड कार्यक्रम” का शुभारंभ किया गया है ।
इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस परिवार के 5 से 15 साल के बच्चों के कौशल विकास, बौद्धिक एवं मानसिक विकास, आध्यात्मिक जुड़ाव, ब्रेन एक्टिवेशन तथा व्यक्तित्व विकास हेतु विविध रचनात्मक एवं प्रेरणादायी गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं । बच्चों को छोटी-छोटी खेल गतिविधियों एवं अभ्यासों के माध्यम से आत्मविश्वास, एकाग्रता एवं सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ।
कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा बड़े उत्साह और लगन से भागीदारी करते हुए अपनी बौद्धिक एवं मानसिक क्षमताओं का विकास किया जा रहा है । इस दौरान बच्चों को ग्रुप एक्टिविटी, ब्रेन एक्सरसाइज, डांस, ब्रीदिंग एक्सरसाइज, आई एक्सरसाइज, अल्फा म्यूजिक रिलेक्सेशन जैसी गतिविधियों का अभ्यास कराया जा रहा है । यह कोर्स बच्चों के न सिर्फ मानसिक विकास बल्कि उनमें पर्सनालिटी डेवलपमेंट, रिस्पोंसिवनेस हेतु भी अत्यधिक कारगर सिद्ध हो रहा है । यह कार्यक्रम प्रतिदिन सायं 5:00 बजे से 7:00 बजे तक दिशा लर्निंग सेंटर में आयोजित किया जाएगा ।
ब्राइटल माईंड कोर्स के अंतर्गत सिखाई जा रहीं गतिविधियों से बच्चे के मस्तिक का विकास, स्मरण शक्ति और कल्पना शक्ति मजवूत होती है साथ ही इससे बच्चों में ध्यान केन्द्रित करने की क्षमता, सृजनात्मकता, एकाग्रता, संज्ञानात्मक शक्ति एवं रचनात्मकता बड़ती है ।
