जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत चांचौड़ा कुंड में सफाई, पक्षियों के लिए लगाए सकोरे
गुना
मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत चांचौड़ा क्षेत्र नगर विकास प्रस्फुटन समिति द्वारा बाग बागेश्वर मंदिर धाम परिसर स्थित कुंड/कुएं में साफ-सफाई अभियान चलाया गया तथा पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था हेतु मिट्टी के सकोरे लगाए गए।
कार्यक्रम में एमएसडब्ल्यू (MSW) और बीएसडब्ल्यू (BSW) के छात्रों एवं मेंटर्स ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए कुएं की सफाई का कार्य किया। इस दौरान ब्लॉक समन्वयक कृष्णपाल सिंह राठौर ने जल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई।
इस अवसर पर मेंटर्स दिनेश कुमार लोधा, राघवेंद्र राजोरिया, सुनील मीना, अनिमेष गुप्ता, नीरज चंदेल, शिखा शर्मा, तपस्या साहू, दुर्गेश सेनी, केशव सेन, दीपक सेनी सहित नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से जल संरक्षण और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया, साथ ही लोगों से जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने और पक्षियों के संरक्षण में सहयोग करने की अपील की गई।
