अस्पताल परिसर में तंबाकू मुक्त वातावरण बनाए रखने के लगातार प्रयास
गुना
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजकुमार ऋषिश्वर के मार्गदर्शन में, जिला अस्पताल परिसर को स्वच्छ और तंबाकू मुक्त बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
टीम सप्ताह में दो बार पूरे परिसर और सभी वार्डों का निरीक्षण करती है। तंबाकू का सेवन करते पाए गए व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया जाता है, और साथ ही उन्हें मौके पर परामर्श प्रदान कर तंबाकू छोड़ने के लिए प्रेरित किया जाता है। तंबाकू छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को तंबाकू व्यसन मुक्ति सेंटर, डेंटल ओपीडी के पास कमरा नंबर 27 में रेफर किया जाता है।
राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण नोडल ऑफिसर श्रीमती विनीता सोनी ने बताया कि यह पहल न केवल स्वच्छता बढ़ाने में मदद कर रही है, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का भी महत्वपूर्ण माध्यम है। आज की कार्रवाई में 12 व्यक्तियों पर कुल 1300 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इस अभियान में नमिता खादीकर, मुरारीलाल, रेखा शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, आदिल खान और मोनू जाटव का विशेष योगदान रहा।
