Type Here to Get Search Results !

केंट थानांतर्गत डकैती की साजिश पर पुलिस का बड़ा प्रहार

 *गुना पुलिस का अपराधियों पर लगातार शिकंजा*


केंट थानांतर्गत डकैती की साजिश पर पुलिस का बड़ा प्रहार


*कोम्बिंग गश्त के दौरान डकैती की योजना बनाते 05 शातिर बदमाश किए गिरफ्तार*


*पुलिस की सतर्कता से मणिधारी कॉलोनी में डकैती की योजना विफल, आरोपियों से देशी कट्टा सहित अन्य हथियार एवं उपकरण जप्त*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में अपराध निंयत्रण हेतु पूरी सतर्कता एवं नियंत्रण से अपना कर्तव्य निर्वहन किया जा रहा है । इसके तहत गुना पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त तत्वों पर निरंतर कार्यवाहियां करते हुये उन्हें उनके अंजामो तक पहुंचाया जा रहा है । इसी सिलसिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमती प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा डीएसपी श्री आनंद राय के नतृत्व में कैंट थाना पुलिस एवं विशेष टीम द्वारा बीती रात कॉम्बिंग गस्त के दौरान तत्पर एवं सतर्कता से कार्यवाही करते हुए गुना की मणिधारी कॉलोनी में डकैती की योजना बना रहे पांच शातिर आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार कर बड़ी बारदात को विफल कर दिया है ।


               दिनांक 24-25 मई 2026 की रात्रि गुना शहर में पुलिस बल द्वारा कोम्बिंग गश्त की जा रही थी । गश्त के दौरान नानाखेड़ी क्षेत्र में मणिधारी कॉलोनी के पीछे हाईवे किनारे खाली मैदान में 08-10 संदिग्ध व्यक्तियों के हथियारों सहित एकत्र होकर मणिधारी कॉलोनी में स्थित मकानों में डकैती डालने की योजना बनाने संबंधी पुलिस को मुखबिर सूचना प्राप्त हुई । सूचना मिलते ही बदमाशों की धरपकड़ हेतु तत्काल केंट थाना सहित कोतवाली, धरनावदा, पुलिस लाईन, साइबर सेल से पुलिस की विशेष टीम गठित की गई और योजनाबद्ध ढंग से पुलिस की पृथक-पृथक तीन टीमों का गठन किया गया । तदोपरांत पुलिस टीमों द्वारा योजनानुसार मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई, इस दौरान मौके पर तस्दीक करने पर लगभग 10 संदिग्ध व्यक्ति हथियारों के साथ बैठे होकर मणिधारी कॉलोनी में डकैती डालने संबंधी बातचीत करते पाए गए । इसके बाद पुलिस टीमों द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया तो इस बीच बदमाशों में भगदड़ मच गई, किंतु पुलिस की सतर्कता एवं प्रभावी घेराबंदी के चलते 05 आरोपियों को मौके से दबोच लिया गया, जबकि अन्य 05 आरोपी अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए । पकड़े गए पांच बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम 1-मुख्त्यार उर्फ बहीराज पुत्र नैनशु पारदी उम्र 50 वर्ष निवासी शिव कॉलोनी विनायकखेड़ी गुना, 2-बनराज पुत्र टुंटल पारदी उम्र 19 वर्ष निवासी नानाखेड़ी टंकी के पास गुना, 3-गुर्जर पारदी पुत्र जीबा पारदी उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम छोटी कनारी थाना धरनावदा, 4-रामभजन पुत्र घासी पारदी उम्र 18 वर्ष निवासी नानाखेड़ी टंकी के पास गुना एवं 5-अमित पुत्र अमीन पारदी उम्र 20 वर्ष निवासी नानाखेड़ी आंगनबाड़ी के पीछे गुना के बताए गए तथा अपने फरार पांचों साथियों के नाम 1-कोहिनूर पारदी, 2-राहुल पारदी, 3-नानू पारदी, 4-खलनायक पारदी एवं 5-अभिषेक पारदी बताए गए । आरोपियों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से डकैती में प्रयुक्त किए जाने वाले हथियार एवं उपकरण बरामद किए गए, जिनमें एक देशी कट्टा एवं दो जिंदा राउंड, लोहे का एक सरिया, एक इलेक्ट्रिक कटर, एक पैचकस, एक रिंच पाना, हथौड़ा, एक मोबाइल फोन विधिवत जप्त किए गए ।


               पूछताछ में आरोपियों द्वारा अपने फरार साथियों के साथ मणिधारी कॉलोनी में डकैती डालने के उद्देश्य से एकत्र होना स्वीकार किया गया । जिससे आरोपियों को विधिवत जप्त गिरफ्तार कर जिनके विरुद्ध कैंट थाने में अप.क्र. 386/26 धारा 310(4), 310(5) बीएनएस एवं 25(1-ए) आर्म्‍स एक्‍ट के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा प्रकरण के फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।


               इस प्रकार गुना पुलिस की प्रभावी रात्रि गश्त व्यवस्था एवं सतर्क व तत्पर कार्यवाही के चलते डकैती जैसी संगीन बारदात घटित होने से पहले ही पुलिस ने बदमाशों को दबोचकर उनके मंसूबों को नाकामयाब कर एक उल्लेखनीय कामयाबी हासिल की गई है ।


               गुना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में डीएसपी श्री आनंद राय के नेतृत्व में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव, उपनिरीक्षक कुशल पाल, उपनिरीक्षक ज्योति राजपूत, सउनि मिट्ठूलाल विसोरिया, प्रधान आरक्षक प्रदीप धाकड़, प्रधान आरक्षक शिवदयाल वर्मा, प्रधान आरक्षक अमित तिवारी, प्रधान आरक्षक गौरीशंकर सांसी, आरक्षक राजू बघेल, आरक्षक धर्मेंद्र रघुवंशी, आरक्षक देवेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक शुभम रघुवंशी, आरक्षक रामनिवास शर्मा, आरक्षक नीतेश पटेल, आरक्षक अभिनेष रघुवंशी, आरक्षक विकाश राजपूत, आरक्षक सूर्यभान जाट, आरक्षक महेंद्र वर्मा, गुना कोतवाली से उपनिरीक्षक सतीश वर्मा और उनकी टीम, धरनावदा थाने से थाना प्रभारी रूहिल शर्मा, झागर चौकी प्रभारी सउनि अपिल कदम और उनकी टीम, पुलिस लाईन से उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह चौहान और उनकी टीम एवं सायबर सेल की टीम का विशेष योगदान योगदान रहा है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.