Type Here to Get Search Results !

बमौरी थाना अंतर्गत ग्राम सोनखरा में जानलेवा हमले के गंभीर प्रकरण में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही

 बमौरी थाना अंतर्गत ग्राम सोनखरा में जानलेवा हमले के गंभीर प्रकरण में पुलिस की सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही


*प्रकरण में फरार तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया, घटना में प्रयुक्त थार एवं स्विफ्ट कार जप्त*



              गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा विभिन्न अपराधों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाहियां की जा रही हैं । इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के पर्यवेक्षण में बमोरी थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया और उनकी टीम द्वारा गत वर्ष थाना क्षेत्र के ग्राम सोनखरा में घटित जानलेवा मारपीट एवं तोड़फोड़ के गंभीर प्रकरण में सक्रिय और प्रभावी कार्यवाही करते हुए प्रकरण में फरार तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल पहुंचा दिया है ।


              उल्लेखनीय है कि दिनांक 19 दिसंबर 2025 को बमौरी थाना अंतर्गत ग्राम सोनखरा में दो पक्षों के बीच पुरानी रांजिश को लेकर घटित घटना क्रम में फरियादी रवि धाकड़ की रिपोर्ट पर से आरोपीगण 1. अवधेश धाकड़, 2. संजीव धाकड़, 3. हरिचरण धाकड़, 4. मोहनप्रसाद धाकड़,  5. प्रकाश धाकड़, 6. अभिषेक धाकड़, 7. कैलाश धाकड़, 8. प्रेमनारायण धाकड़, 9. सूरज धाकड़ निवासीगण ग्राम सोनखरा एवं अन्य अज्ञात के विरूद्ध बमौरी थाने में अप.क्र. 303/25 धारा 191(1), 191(2), 191(3), 296(बी), 329(2), 109(1), 324(4), 49, 115(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था । प्रकरण में पुलिस द्वारा तत्पर एवं सक्रियता से कार्यवाही करते हुए 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी रखते हुए जिनकी तलाश में सघन दबिशें दी जा रही हैं ।


              प्रकरण की विवेचना के दौरान पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लगातार प्रयासों के क्रम में आज दिनांक 25 मई 2026 को प्रकरण में फरार तीन और आरोपियों के संबंध में मुखबिर सूचना पर बमोरी थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए फरार आरोपी 1-संजीव पुत्र सनमान धाकड़ उम्र 29 साल निवासी ग्राम पांचौरा थाना बमौरी, 2-अभिषेक पुत्र मुकेश धाकड़ उम्र 25 साल निवासी ग्राम गोपालपुरा थाना म्याना एवं 3-अवधेश पुत्र प्रेमनारायण धाकड़ उम्र 29 साल निवासी ग्राम सोनखरा थाना बमौरी जिला गुना को और गिरफ्तार कर लिया गया साथ आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक थार गाड़ी एवं एक स्विफ्ट डिजायर कार को भी जप्त किया गया है । गिरफ्तारशुदा तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया है । प्रकरण में शेष फरार आरोपियों की तलाश जारी है ।


              एसडीओपी गुना श्री विवेक अष्ठाना के नेतृत्व में बमोरी थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप राजौरिया, सउनि मोकम सिंह, सउनि श्रीनंदन रघुवंशी, प्रधान आरक्षक रामकृष्ण रघुवंशी, प्रधान आरक्षक बालस्वरुप धाकड, आरक्षक माखन चौधरी, आरक्षक गुलाब सिंह एवं आरक्षक महेन्द्र पटेलिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.