Type Here to Get Search Results !

आरोन थानांतर्गत नव विवाहिता द्वारा आत्‍महत्‍या के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही

 आरोन थानांतर्गत नव विवाहिता द्वारा आत्‍महत्‍या के मामले में पुलिस की सक्रिय कार्यवाही


*दहेज की मांग कर मृतिका को प्रताडित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल पहुंचाया*



                   गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में महिलाओं के विरूद्ध घटित अपराधो को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए इन मामलों में त्वरित, सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी तारतम्य में अतिरक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदशर्न एवं एसडीओपी राघौगढ़ श्रीमती दीपा डोडवे के पर्यवेक्षण में जिले के आरोन थाना प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र सिंह सिकरवार एवं उनकी टीम द्वारा थानांतर्गत एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या के मामले में सक्रियता पूर्वक कार्यवाही करते हुए मृतिका को दहेज की मांग कर प्रताडित करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।   


                  उल्लेखनीय है कि दिनांक 16 जनवरी 2026 को नवविवाहित प्रियंका पत्नि भानु कुशवाह उम्र 23 साल निवासी सियाराम कॉलोनी आरोन द्वारा कोई जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था, जिसकी भोपाल एम्स अस्पताल में उपचार के दौरान दिनांक 13 मार्च 2026 को मृत्यु हो गई थी ।


                  उक्त घटना पर से आरोन थाने में मर्ग कायम कर पुलिस द्वारा जांच प्रारंभ की गई थी । चूंकि प्रकरण नवविवाहिता की आत्महत्या का होने से प्रकरण की जांच एसडीओपी राघौगढ़ की ओर से की गई । प्रकरण की जांच में पाया गया कि मृतिका की शादी के बाद से ही उसकी सास रामबाई कुशवाह, पति भानु कुशवाह एवं ननद रानी कुशवाह निवासीगण सियाराम कॉलोनी आरोन के द्वारा मृतिका को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताडित किया जा रहा था, जिनकी प्रताडना से परेशान  होकर मृतिका द्वारा आत्‍महत्‍या करना पाये जाने पर पुलिस द्वारा दिनांक 01 मई 2026 को तीनों आरोपियों के विरुद्ध आरोन थाने में अप.क्र. 116/26 धारा 80(2), 3(5) बीएनएस एवं दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ की गई । आरोपियों की तलाश के क्रम में आज दिनांक 25 मई 2026 को आरोपी मृतिका पति के संबंध में मुखबिर सूचना पर आरोन थाना पुलिस द्वारा तत्पर एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए आरोपी भानु पुत्र नीलम सिंह कुशवाह उम्र 26 साल निवासी सियाराम कॉलोनी आरोन जिला गुना को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया  है । प्रकरण में फरार शेष आरोपियों की तलाश जारी है, जिन्हें भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा ।  


                  आरोन थाना पुलिस की इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रिवन्द्र सिंह सिकरवार, प्रधान आरक्षक दीपक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक रामकुमार सिंह, प्रधान आरक्षक राममोहन दुवे, प्रधान आरक्षक रविन्द्र सिंह रघुवंशी, आरक्षक कुलदीप शाक्य, आरक्षक सौरभ यादव, आरक्षक राम दांगी एवं महिला आरक्षक पूजा यादव की महत्‍वपूर्ण भूमिका रही है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.