Type Here to Get Search Results !

धामोनी वालें बाबा की दरगाह पर पेश की चादर

 धामोनी वालें बाबा की दरगाह पर पेश की चादर।


पूर्व मंत्री चौधरी ने प्रशासनिक अधिकारियों से की चर्चा।


धामोनी मस्जिद का ताला खुलवाने का किया आग्रह।




कौमी एकता के प्रतीक हजरत सैयद मोहम्मद इश्हाक बली शामी उर्फ बाबा बालजति शाह रह.अलैह धामौनी वाले बाबा के तीन दिवसीय सालाना उर्स के पहले दिन शुक्रवार को मध्य प्रदेश शासन के पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी ने बाबा के श्रद्धालुओं और अकीदतमंदो के साथ पूरी श्रद्धा और गरिमा के साथ बाबा की दरगाह पर चादर पेश कर अमन,चैन,सुख,शान्ति की प्रार्थना की।तत्पश्चात मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तारित चर्चा कर

प्राचीन स्मारक एवं पुरातात्विक स्थल एवं अवशेष अधिनियम का पालन कराने के साथ ही धामोनी मस्जिद में लगाएं गये तालें को खुलवानें की कार्यवाही कराने की बात कही। जिस पर मौके पर मौजूद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डा.संजीव उइके व तहसीलदार बण्डा मोहित जैन आदि ने वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम आवश्यक कार्यवाही का भरोसा दिलाया।इस दौरान पूर्व सरपंच पुरुषोत्तम शिल्पी,कोमल सिंह,अशरफ खान,एड.निखिल चौकसें,मो.जकि खान,अब्दुल अजीज,संदीप चौधरी,रहीश मकरानी,परषोत्तम मास्टर,अनवर भाई, इरशाद रंगरेज,अजीम अंसारी,शेख असलम, अय्यूब भाई,शान पठान, मो.आसिफ,मोनू बाबा, मो.अकरम,शहंशाह खान,शानू खान,यूनुस खान,खालिक अली, विक्रम सिंह सहित बाबा के श्रद्धालु आदि मौजूद थे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.