Type Here to Get Search Results !

जय शिव गोरखनाथ वाल्मीकि मंदिर में पंच धूनों की तपस्या आयोजित

 जय शिव गोरखनाथ वाल्मीकि मंदिर में पंच धूनों की तपस्या आयोजित


चंडीगढ़ - जय शिव गोरखनाथ वाल्मीकि मंदिर में धार्मिक आस्था और भक्ति के वातावरण के बीच पंच धूनों की विशेष तपस्या का आयोजन किया गया। योगी अखाड़ा व तख्त वाल्मीकि समाज अघोर पंथ अखाड़ा इस पावन अनुष्ठान का आयोजन श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर जगत गुरु बाबा देबनाथ जी के सान्निध्य में संपन्न हुआ।

पंच धूनों की तपस्या नाथ संप्रदाय के साधकों राहुल नाथ, सुमित नाथ और कालू नाथ द्वारा की गई। तपस्या का उद्देश्य भारतवर्ष सहित संपूर्ण विश्व के लोगों की सुरक्षा, सुख शांति और उज्ज्वल भविष्य की कामना करना रहा।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और सभी ने श्रद्धा भाव से धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बाबा देबनाथ जी ने अपने उपदेशों में मानवता, प्रेम, सेवा, भाईचारे और धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच और एकता से ही समाज और विश्व में शांति स्थापित हो सकती है।

कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान किया गया तथा सभी के मंगलमय जीवन और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.