Type Here to Get Search Results !

केंट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित इंग्‍जेक्‍शन एविल के साथ दो सप्लायर किए गिरफ्तार

 *नशे के विरूद्ध गुना पुलिस की प्रभावी कार्यवाही*


केंट थाना पुलिस ने प्रतिबंधित इंग्‍जेक्‍शन एविल के साथ दो सप्लायर किए गिरफ्तार


*आरोपियों से नशीले इंजेक्शन के 225 नग जप्त कर ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत की गई सख्त कार्यवाही*



               गुना पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के कुशल नेतृत्व में गुना पुलिस द्वारा जिले में नशे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ निरंतर कड़ी और प्रभावी कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मानसिंह ठाकुर के मार्गदर्शन एवं सीएसपी गुना श्रीमति प्रियंका मिश्रा के पर्यवेक्षण में केंट थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव और उनकी टीम द्वारा नशे के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्यवाही करते हुए नशीले एविल इंजेक्शन के दो सप्लायर गिरफ्तार कर जिनके कब्जे से कुल 225 नग एविल इंजेक्शन बरामद किए गए हैं ।  


               गत् दिनांक 14 मई 2026 की रात केंट थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिंगवासा क्षेत्र में गुप्तगंगा रोड़ किनारे खाली मैदान में दो व्यक्ति एक कार्टून और एक बैग में नशीले इंजेक्शन (एविल) लेकर उन्हें बेचने की फिराक में हैं । नशीले इंजेक्शन सप्लाई की उक्त सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और तत्काल केंट थाने से पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्तगंगा रोड़ पर मुखबिर की बताई जगह पहुंचकर देखा तो वहां पर दो संदिग्ध युवक दिखाई दिये, जो पुलिस को देखते ही एक कार्टून व एक बैग को अपने हाथों में उठाकर वहां से भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया । पूछताछ पर उनके द्वारा अपने नाम सुनील पुत्र सुरेश गौड उम्र 30 साल निवासी अन्नपूर्णा कॉलोनी गुना एवं विशाल पुत्र गोपाल धाकड़ उम्र 26 साल निवासी हड्डीमील गुना के बताए एवं मुखबिर सूचना के आधार पर जिनकी विधिवत तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद कॉर्टून एवं बैग से 09 पैकेटों में Pheniramine maleate injection I.P. Avil  के कुल 225 नग बरामद हुए । जिनसे नशीले इंजेक्शन रखने एवं बेचने के वैद्य दस्ताबेज मांगे जाने पर उनके द्वारा अपने पास कोई दस्ताबेज न होना बताया, जिससे आरोपियों का यह कृत्य म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत दंडनीय होने पर पुलिस द्वारा आरोपियों से बरामद इंजेक्शन जप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया और जिनके विरूद्ध केंट थाने में अप.क्र. 348/26 धारा 5/13 म.प्र. ड्रग्स कंट्रोल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । पुलिस द्वारा आरोपियों के नशे की इस खेप के अन्य स्त्रोतों एवं संभावित नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है ।


               पुलिस अधीक्षक श्रीमती हितिका वासल के निर्देशन में गुना पुलिस द्वारा जिले को नशा मुक्त जिला बनाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है एवं नशीले पदार्थों की आपूर्ति, तस्करी, अवैध व्यापार में संलिप्त व्यक्तियों पर कड़ी निगरानी रखते हुए निरंतर कार्यवाहियां की जा रहीं हैं । केंट थाना पुलिस की यह कार्यवाही इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जिससे नशे की सप्लाई चैन पर प्रभावी प्रहार हुआ है ।


               नशे के विरुद्ध कैंट थाना पुलिस की इस उल्लेखनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार भार्गव के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक विक्रांत जाटव, आरक्षक विनोद धाकड़, आरक्षक लक्ष्मरनारायण पारस, आरक्षक महेन्द्र वर्मा एवं विशेष टीम से आरक्षक नीलेश रघुवंशी, आरक्षक राजीव रघुवंशी, आरक्षक नवदीप अग्रवाल तथा आरक्षक आदित्य सिंह कौरब की महत्वपूर्ण भूमिका रही है । इस टीम की सतर्कता, टीमवर्क और त्वरित कार्यवाही के परिणाम स्वरूप ही नशे की एक बड़ी खेप को लोगों के बीच पहुंचने से पहले ही पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया ।


               गुना पुलिस की सभी जिले वासियों से अपील है कि नशे के अवैध करोबार की कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दें । इस संबंध में आपके द्वारा दी गई छोटी सी जानकारी समाज को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने में बड़ी भूमिका निभा सकती है ।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.