Type Here to Get Search Results !

दो खंभे से ननाखेड़ी मण्डी गेट तक अतिक्रमण और नाला निर्माण को लेकर बैठक आयोजित

 दो खंभे से ननाखेड़ी मण्डी गेट तक अतिक्रमण और नाला निर्माण को लेकर बैठक आयोजित



गुना 

 ननाखेड़ी मण्डी गेट से दो खम्बा बायपास मार्ग पर अतिक्रमण हटाने और नाला निर्माण कार्य को लेकर कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों और व्यापारियों के साथ कार्य की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD) के कार्यपालन यंत्री ने प्रस्तावित नाला निर्माण की तकनीकी जानकारी दी। उन्होंने नाले के डिजाइन, लेआउट और अनुमानित लागत के बारे में सरल तरीके से जानकारी साझा की। बताया गया कि निर्माण कार्य की लागत सामने के क्षेत्र अनुसार वहन की जाएगी, यानी जिसके सामने जितना क्षेत्र होगा, उसके अनुसार योगदान तय किया जाएगा। साथ ही मंडी के व्यापारियों से भी सहयोग लिया जाएगा।


कलेक्टर श्री कन्याल ने कहा कि जब प्रशासन और समाज मिलकर काम करते हैं तो विकास कार्य तेजी से पूरे होते हैं। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और हितग्राहियों को आपसी समन्वय बनाकर काम करने और तय समय में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।


बैठक में एसडीएम श्रीमती शिवानी पांडे, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री एच.के. उइके एवं व्यापारी वर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.