Type Here to Get Search Results !

मकान सूचीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, फील्ड में पहुंचकर जानी प्रगति

 मकान सूचीकरण कार्य का कलेक्टर ने किया औचक निरीक्षण, फील्ड में पहुंचकर जानी प्रगति



कोई भी मकान या व्यक्ति न छूटे, डाटा का क्रॉस वेरिफिकेशन कर तकनीक से तेजी लाएं : कलेक्टर

गुना 

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने आज गुना नगर पालिका सीमा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 27 के जनगणना ब्लॉक 217 में संचालित मकान सूचीकरण एवं गणना कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर फील्ड में कार्यरत प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की उपस्थिति का सत्यापन किया तथा मोबाइल एप के माध्यम से डाटा फीडिंग की प्रगति का अवलोकन किया।


कलेक्टर श्री कन्याल ने निर्देश दिए कोई भी मकान अथवा व्यक्ति सूचीकरण से वंचित न रहे। उन्होंने सभी प्रगणकों को प्राप्त डाटा का क्रॉस वेरिफिकेशन सुनिश्चित करने तथा तकनीक का अधिकतम उपयोग करते हुए कार्य में गति लाने के निर्देश दिए।


इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता अरविन्‍द गुप्‍ता, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री धरम सोनी एवं पार्षदगण भी उपस्थित रहे। साथ ही मुख्य नगर पालिका अधिकारी सुश्री मंजुषा खत्री, जिला प्रभारी जनगणना श्री मनोज कनाडे सहित जनगणना कार्य से संबंधित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.