Type Here to Get Search Results !

जिला जेल गुना में लीगल एड हेल्प डेस्क का भव्य शुभारंभ, बंदियों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता

 जिला जेल गुना में लीगल एड हेल्प डेस्क का भव्य शुभारंभ, बंदियों के परिजनों को मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता



गुना 


मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना, श्री अमिताभ मिश्र के मार्गदर्शन में आज एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जिला जेल परिसर, गुना के मुलाकाती स्थान पर लीगल एड हेल्प डेस्क (विधिक सहायता केंद्र) का शुभारंभ किया गया।


इस हेल्प डेस्क का उद्घाटन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गुना की सचिव, श्रीमती वंदना त्रिपाठी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री सर्वेश चतुर्वेदी, जेल अधीक्षक श्री अतुल सिन्हा, और जेल स्टाफ से श्री अंकित शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। साथ ही, पैरालीगल वॉलेंटियर्स श्री आदर्श श्रीवास्तव एवं श्री अक्षय संघवी सहित जेल विभाग के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।


इस हेल्प डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य जेल में निरुद्ध बंदियों से मिलने आने वाले उनके परिजनों को पैरालीगल वॉलेंटियर्स द्वारा विधिक सहायता एवं संबंधित स्कीमों की जानकारी देना है। उद्घाटन के दौरान सचिव श्रीमती वंदना त्रिपाठी ने कहा कि न्याय की पहुँच समाज के हर वर्ग के व्यक्तियों तक सुनिश्चित कराना है जिसमें उक्त हेल्प डेस्क उन परिवारों के लिए एक सेतु का काम करेगी जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं की सही जानकारी नहीं मिल पाती।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.