Type Here to Get Search Results !

कलेक्टर के निर्देश पर पशुपालन गतिविधियों की समीक्षा, जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य के दिए निर्देश

 कलेक्टर के निर्देश पर पशुपालन गतिविधियों की समीक्षा, जमीनी स्तर पर बेहतर कार्य के दिए निर्देश


गुना  

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल के निर्देशानुसार पशुपालन विभाग की गतिविधियों को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने हेतु जिले के समस्त सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक पशु चिकित्सा विभाग के उप संचालक डॉ. समर सिंह राठौड़ द्वारा ली गई।

बैठक में विभागीय योजनाओं एवं गतिविधियों की विस्तार से समीक्षा की गई। इसमें कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, क्षीर धारा ग्राम योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), सीएम हेल्पलाइन, सेक्स सॉर्टेड सीमेन, वधियाकरण, नस्ल सुधार, पशु आहार एवं पशु रोग नियंत्रण जैसे विषयों पर चर्चा करते हुए अधिकारियों को जमीनी स्तर पर सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।

उप संचालक डॉ. राठौड़ ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में विशेष रूप से “क्षीर धारा ग्राम योजना” के अंतर्गत किसानों के दुग्ध उत्पादन को आगामी पांच वर्षों में दोगुना करने के लक्ष्य पर चर्चा की गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि योजना से जुड़े गांवों के सभी पात्र किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का लाभ दिलाया जाए तथा उन्हें पशुपालन व्यवसाय को बढ़ाने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि ग्रामीणों की आय में वृद्धि हो सके।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.