Raghogarh - आज दिनांक को CBMO डॉ. धर्मेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राघोगढ़ में पदस्थ मुख् एवं दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल मोरीवाल जी द्वारा* निक्षय मित्र बनकर 2 टी.बी. मरीजो को निक्षय पोषण किट फूड बॉस्केट अपने हाथों से वितरित की गई। साथ ही दी गई किट के फायदे के बारे में भी उपस्थित मरीजों को जानकारी प्रदान की गई।
जिसमें निम्न सामग्री थी
1. 5 किलो फॉर्चून आटा पैकेट
2. 1 किलो तुवर दाल पैकेट
3. 500 ग्राम मूंगफली दाने पैकेट
4. 500 ग्राम दलिया पैकेट
5. एक सोयाबीन बड़ी
सफोला पैकेट शामिल है।
साथ ही CBMO सर द्वारा उपस्थित सभी स्टाफ को निक्षय मित्र के महत्व और स्वयं की सामाजिक सहभागिता निभाने के लिए स्वम के द्वारा टीवी मरीज को फूड बास्केट प्रदाय करने की सलाह दी गई।
मुख्य खंड चिकित्सा अधिकारी द्वारा गणमान्य नागरिकों से अपील की गई की निक्षय मित्र बनकर टीवी मरीजों को पोषण सहायता दिलाने में अपनी भूमिका निभाएं। धन्यवाद।

