संत सुधा सागर धाम पर जल सेवा केंद्र का लोकार्पण।
भारतीय जैन मिलन के स्थापना दिवस पर भव्य कार्यक्रम
राघौगढ़ 2 मई । गौरवशाली संस्था भारतीय जैन मिलन के 61 में स्थापना दिवस पर वाटर कूलर जल सेवा केंद्र का भविष्य शुभारंभ हुआ।
जैन मिलन राघौगढ़ के मंत्री विकास कुमार जैन ने बताया है भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय संरक्षक विजय कुमार जैन पत्रकार ने वाटर कूलर पर स्वास्तिक बनाकर शुभारंभ किया। जैन समाज के अध्यक्ष एवं भारतीय जैन मिलन क्षेत्र 12 के वरिष्ठ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक कुमार भारिल्य, राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री शीतल चंद कठारी विशेष रूप से उपस्थित थे। जैन मिलन राघोगढ़ के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैन ने लोकार्पण समारोह में पधारे सभी जनों का तिलक लगाकर सम्मान किया।वाटर कूलर भारतीय जैन मिलन फाउंडेशन एवं जैन समाज राघौगढ़ के सहयोग से जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा लगाया गया है। इस वाटर कूलर से संत सुधा सागर धाम स्थित श्री संभवनाथ जिनालय के प्रतिदिन दर्शन करने आने वाले देश के विभिन्न नगरों के श्रद्धालुओं को शीतल पेयजल मिलेगा। वर्ष 2024 में श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर राघोगढ़ में भारतीय जैन मिलन फाउंडेशन के सहयोग से वाटर कूलर लगाया है जिसका संचालन जैन समाज राघौगढ़ के सहयोग से जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा किया जा रहा है इसी प्रकार वर्ष 2024 में संभवनाथ जिनालय के मुख्य द्वार पर वाटर कूलर अनुमेष किरण सेवा न्यास इंदौर के सहयोग से लगाया गया है। इस वाटर कूलर का संचालन जैन समाज राघौगढ़ एवं जैन मिलन राघौगढ़ द्वारा किया जा रहा है। सुधा सागर धाम स्थित श्री संभवनाथ जिनालय के मुख्य द्वार पर लगे वाटर कूलर से प्रतिदिन सैकड़ो राहगीर शीतल जल पर पी रहे हैं।
इस अवसर पर दिलीप कुमार जैन, विनय कुमार जैन, रविंद्र कुमार जैन, रुपेश चौधरी, राजीव जैन, आशीष रावत, सुरेश चंद जैन, आकाश जैन आदि
उपस्थित थे।

