Type Here to Get Search Results !

गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में ब्रेकर पर मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुई महिला को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल

 गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में ब्रेकर पर मोटर साईकिल से गिरकर घायल हुई महिला को, डायल-112 जवानों ने पहुँचाया अस्पताल



गुना जिले के विजयपुर थाना क्षेत्र में लाहौरी ऑटो पार्क के पास एक मोटर साइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है, जिसमें एक महिला घायल हो गयी है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 16/06/2026 को  प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल थाना विजयपुर में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112 स्टाफ प्रधान आरक्षक धर्मेंद्र सिंह एवं पायलेट राम लखन मीणा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि मोटर साईकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी, जिसमें एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी थी, डायल-112 जवानों ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घायल महिला को एफआरव्ही वाहन की मदद से शासकीय चिकित्सालय सांडा में भर्ती करवाया, जहाँ घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।

Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.